विविध भारत

राजधानी की सड़कों पर ‘जय किसान’, ट्रैक्टर रैली की राहों पर बिछाए दिल्लीवासियों ने फूल

दिल्लीवासी ट्रैक्टर रैली में शामिल किसानों की राहों में फूल बिछा रहे हैं। उन पर फूलों की बारिश कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Delhi Locals shower flower on farmers tractor parade on Republic Day
Delhi Locals shower flower on farmers tractor parade on Republic Day

नई दिल्ली। जहां एक ओर राजपथ पर परेड पर देश के जवानों का शौर्य देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर राजधानी की सड़कों पर जय किसान के नारे लग रहे हैं। साथ ही दिल्लीवासी ट्रैक्टर रैली में शामिल किसानों की राहों में फूल बिछा रहे हैं। उन पर फूलों की बारिश कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में दिखाई दिया। जहां स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर रैली पर फूलों की बारिश से स्वागत किया। उनकी राहों पर फूल बिछाए और जय किसान के नारे भी लगाए।

आपको बता दें कि दिल्ली की सड़कों पर किसानों की ट्रैक्टर रैली उतर चुकी है। सिघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर से किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर राजपथ पर भी परेड शुरू हो चुकी है। देश ही नहीं पूरी दुनिया पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसा नजारा देख रहा है। जहां राजपथ पर देश की सेना का शौर्य दिखाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली सड़कों पर सरकार के खिलाफ देश का किसान अपना स्वाभिमान दिखा रहा है।

Updated on:
26 Jan 2021 11:35 am
Published on:
26 Jan 2021 10:52 am