विविध भारत

दिल्ली में तापमान 40 के पार पहुंचा, गर्मी ने 76 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

31 मार्च को 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, इससे पहले 1945 में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
2 min read
delhi temperature

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मार्च के माह में गर्मी का 76 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले मार्च के माह में दिल्ली में 1945 में 40 के पार पारा पहुंच गया था। उस साल 31 मार्च को 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

दिल्ली में भयंकर गर्मी

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इससे पहले रविवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा था। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

इससे पहले दिल्ली में सबसे ज्यादा तापमान इस माह 1945 में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 1973 में 39.6 डिग्री, 2004 में 39.2, 2010 में 39.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री तक दर्ज किया गया। 2011 से अब तक की यह सबसे गर्म शाम होगी। 2011 पर होली 19 मार्च को पड़ी थी और इस दिन तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया था। वहीं 12 मार्च 2017 को सबसे ठंडी होली रही थी जब तापमान महज 23.6 डिग्री पाया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा के मौसम स्टेशनों में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.8 डिग्री सेल्सियस, 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.6 डिग्री सेल्सियस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

होली के दिन नहीं हुई बारिश

2011 से ही होली के दिन कभी बारिश नहीं हुई है। इस साल भी होली पर बारिश नहीं हुई। 2010 में होली 28 फरवरी को ही पड़ी थी। वहीं इस बार होली 29 मार्च को हुई। 2000 से अब तक यह तीसरा मौका है जब होली 24 मार्च के बाद पड़ी है। इससे पहले 2005 को होली 25 मार्च को और 2013 में होली 27 मार्च को पड़ी थी।

Published on:
29 Mar 2021 09:20 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर