सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इनका खुलासा हुआ है। लगातार 19 दिन से बढ़ रहे मामलों के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,21,808 तक पहुंच गई है। वहीं रिकवरी रेट घटकर 94.32 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में दर्ज 68,020 नए मामले अक्टूबर, 2020 के बाद से सबसे अधिक है, जबकि मृतकों की संख्या 291 नई मौतों के साथ 1,61,843 हो गई है। अब तक वायरस को मात दे चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 1,13,55,993 तक पहुंच गई है, जबकि देश में मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत पर बरकरार है।