विविध भारत

हवा में खराब हुआ GoAir के विमान का इंजन, मुंबई में करानी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली से पुणे के लिए उड़ान भरने के बाद हवा में GoAir विमान के इंजन में अचानक से खराबी आ गई, जिसके बाद विमान की मुंबई में आपात लैडिंग करानी पड़ी।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 3:00 PM IST
news
हवा में खराब हुआ GoAir के विमान का इंजन, मुंबई करानी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। नई दिल्ली से पुणे के लिए उड़ान भरने के बाद हवा में GoAir विमान के इंजन में अचानक से खराबी आ गई, जिसके बाद विमान की मुंबई में आपात लैडिंग करानी पड़ी। गोएयर विमान जी8175 जो दिल्ली से पूणे में उतारा जाना शेड्यूल था, उसको पायलट की रिपोर्ट के बाद मुंबई के लिए डायवर्ट करना पड़ा। एयरलाइन के अनुसार "जीएक्स 175 डीएल-पीएनक्यू (दिल्ली-पुणे) 180 पैक्स के साथ एक संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लाया गया। आपको बता दें कि 283 यात्रियों के साथ उड़ान भर रही फ्लाइट के नियो इंजन में खराबी आ गई थी, इससे पहले भी नियो इंजन में खराबी के मामले सामने आते रहे हैं ।

यात्री पूरी तरह से सुरक्षित

हालांकि विमान में सवार सभी क्रू मेंबर और यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों के अनुसार जहाज की लैंडिंग के बाद इसमें सवार सभी 180 यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता की ओर से आए बयान में कहा गया कि उड़ान में सामान्य लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को तुरंत ही रैंप के माध्यम से पुणे के लिए वैकल्पिक गोएयर उड़ान पर रवाना कर दिया गया। अब मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं एयरलाइन कंपनी गो एयर ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उनसे माफी मांगी है।

ए-320 प्लेन के उन विमानों की उड़ान पर रोक

आपको बता दें कि इसी साल के मई महीने में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की ओर से एयरबस के ए-320 प्लेन के उन विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी, जिनमें नियो सीरीज के इंजन लगे हैं। दरसअल, इन इंजन वाले विमानों में उड़ान से ठीक पहले और उड़ान के दौरान खराबी आने या अचानक बंद हो जाने की शिकायत मिल रही थी। बावजूद इसके एयरलाइन GoAir flight इनका इस्तेमाल कर रही हैं।

Updated on:
22 Nov 2018, 3:00 PM IST
Published on: