विविध भारत

श्रीलंका में धमाकों पर PM मोदी ने जताया दुख, सुषमा और ममता समेत कई नेताओं ने प्रकट की संवेदना

श्रीलंका में तीन चर्च और दो फाइव स्टार होटलों में विस्फोट पीएम मोदी समेत भारतीय नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्री ने लिखा कि भारतीय उच्चायुक्त के लगातार संपर्क में हैं।

2 min read

नई दिल्ली। पड़ोसी देश श्रीलंका में रविवार को तीन चर्च और दो फाइव स्टार होटलों में हुए विस्फोट पर भारतीय नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में हुए भयानक विस्फोटों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे क्षेत्र में इस तरह के बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत श्रीलंका के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से फोन पर बात भी की है। साथ ही हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर लिखा कि वह कोलंबों में भारतीय उच्चायुक्त के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने लिखा कि वह पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखें हैं।

129 लोगों की दर्दनाक मौत

आपको बता दें कि कोलंबो और श्रीलंका के कई इलाकों में 6 बम धमाके हुए हैं। ये धमाके तीन चर्च और तीन फाइव स्टार्स होटल में हुआ है। इस धमाके में 129 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 300 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समाचार पत्र विस्फोट कोचिकाडे के कोटाहेना स्थित सेंट एंथनी चर्च में, काटना के कटुवापिटिया स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च में और तीसरा बटीकालोआ में हुआ है। वहीं, दूसरी ओर होटल शांग्री-ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी को भी निशाना बनाया गया।

कांग्रेस नेता ने गहरा दुख और संवेदना प्रकट की

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा कि श्रीलंका में चर्च और होटल बम विस्फोट की खबर से हैरान और दुखी। उन्होंने लिखा कि असहिष्णुता, कट्टरता और आतंकवाद दुख की कोई सीमा नहीं जानते हैं। कांग्रेस नेता ने घटना का शिकार हुए लोगों के लिए गहरा दुख और संवेदना प्रकट की है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भी श्रीलंका में हुई इस घटना पर दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही घटना का शिकार हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Updated on:
21 Apr 2019 06:26 pm
Published on:
21 Apr 2019 12:39 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर