विविध भारत

गुजरात: मोदी-शाह के पोस्टर पर पोती कालिख, हार्दिक पटेल की पार्टी पर लगा आरोप

गुजरात में पोस्टर पर कालिख पोतने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
2 min read
modi-shah
गुजरात: मोदी-शाह के पोस्टर पर पोती कालिख, हार्दिक पटेल की पार्टी पर लगा आरोप

नई दिल्ली। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के दिवाली शुभकामना संदेश की तस्वीरें लगाई गई थी। लेकिन किसी ने इन पोस्टर पर कालिख पोत दी है। कालिख पोतने की खबर सामने आने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी की पहचान पाटीदार अनामत आंदोलन समीति के सदस्य के रूप में की गई है। बता दें कि यह पार्टी पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की है।

दिवाली बधाई देने के लिए लगे थे पोस्टर

गुजरात वासियों को दिवाली पर बधाई देने के लिए भाजपा विधायक वीडी जलवाडिया ने ये पोस्टर लगवाए थे। लेकिन हार्दिक पटेल की पार्टी के सदस्य पर कथित तौर पर पोस्टर स्प्रे से कालिख पोतने के घटनाक्रम में शामिल होने का आरोप लगा है। इस संबध में पूना और सरथना पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि पुलिस को इस बारें में सूचना बुधवार को मिली। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153, 427 और 114 के तहत केस दर्ज लिया है।

कैसे मिली सूचना?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूना और सरथना पुलिस मंगलवार रात पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी उन्होंने पीएम मोदी, शाह और रूपाणी के कालिख पोते पोस्टर देखे। बता दें कि इस पोर्टर में विधायक जलवाडिया भी थे, जो स्थानीय लोगों को दिवाली की मुबारकबाद दे रहे थे। पोस्ट में गुजरात भाजपा अध्यक्ष की तस्वीर भी लगी थी। पोस्टर में जो पाटीदार नेता नहीं थे पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम रूपाणी जैसे नेताओं की तस्वीर पर कालिख पोत गई है। वहीं, कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके चलते पुलिस ने खुद की अपनी मौजूदगी में इन पोस्टर्स को हटवा लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। अभी तक की जांच पड़ताल में पुलिस ने 21 साल के निकुंज काकड़िया को गिरफ्तार किया है। वह पाटीदार समुदाय का सदस्य है। इसके अलावा अन्य छह लोगों को वांटेड घोषित किया गया है।

Updated on:
08 Nov 2018 09:51 am
Published on:
08 Nov 2018 09:51 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार