scriptRBI गवर्नर से ऊपर होता है वित्त मंत्री का दर्जा: मनमोहन सिंह | RBI governor's status is above the Finance Minister's Status: Manmohan Singh | Patrika News

RBI गवर्नर से ऊपर होता है वित्त मंत्री का दर्जा: मनमोहन सिंह

locationनई दिल्लीPublished: Nov 07, 2018 05:33:29 pm

Submitted by:

Anil Kumar

मनमोहन सिंह ने एक बार कहा था कि वित्त मंत्री का दर्जा रिजर्व बैंक के गवर्नर से ऊपर होता है।

RBI गवर्नर से ऊपर होता है वित्त मंत्री का दर्जा: मनमोहन सिंह

RBI गवर्नर से ऊपर होता है वित्त मंत्री का दर्जा: मनमोहन सिंह

नई दिल्ली। मोदी सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में चल रहे संघर्ष के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का जिक्र जोरों पर किया जा रहा है। दरअसल मनमोहन सिंह ने एक बार कहा था कि वित्त मंत्री का दर्जा रिजर्व बैंक के गवर्नर से ऊपर होता है। उन्होंने आगे कहा था कि आरबीआई गवर्नर चाहे तो सरकार के सामने अड़ सकता है, यदि वह नौकरी छोड़ने का मन बना ले। बता दें कि वित्त मंत्री रह चुके मनमोहन सिंह ने ये बातें अपनी बेटी दमन सिंह की एक किताब ‘स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन गुरुशरण’ में कही थी। ये किताब पहली बार 2014 में प्रकाशित हुई थी।

CBI विवाद: आलोक वर्मा के पक्ष में आई कांग्रेस, मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ SC में दायर की याचिका

आरबीआई गवर्नर सरकार से ऊपर नहीं: मनमोहन सिंह

आपको बता दें कि अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि आरबीआई गवर्नर सरकार से ऊपर नहीं हो सकता है। दोनों के बीच हमेंशा गिव एंड टेक का रिश्ता रहता है। इसलिए जब बतौर वित्त मंत्री कोई फैसला लेने से पहले सरकार को विश्वास में लेना होता था। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि गवर्नर वित्त मंत्री के आदेश को नहीं टाल सकता है। हां, यदि वह नौकरी छोड़ने का मन बना ले तो फिर अड़ा रह सकता है।

पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने तोड़ी चुप्पी, आरबीआर्इ-सरकार विवाद पर कहा कि सीट बेल्ट की तरह है केंद्रीय बैंक

सरकार और आरबीआई के बीच चल रहा है संघर्ष

मालूम हो कि सरकार और आरबीआई के बीच नोटबंदी के बाद से ही संघर्ष चल रहा है। लेकिन 2014 में प्रकाशित किताब ‘स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन गुरुशरण’ अभी के समय में खासा महत्वपूर्ण हो गया है। क्योंकि विपक्ष हमलावर है कि सरकार सभी संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खत्म करने का प्रयास कर रही है, जिसमें आरबीआई भी एक है। अब मोदी सरकार इस किताब के हवाले से बता रही है कि पूर्व वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह ने कहा था कि आरबीआई गवर्नर सरकार से ऊपर नहीं हो सकता है। मौजूदा समय में आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच काफी तनातनी चल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो