विविध भारत

गुरुग्राम: सीएनजी कार में धमाके के बाद पटाखों के गोदाम में लगी आग, 1 की मौत 5 घायल

गुुरुग्राम के कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र में सीएनजी कार में आग लग गई। कार में तेज आवाज के साथ हुए धमाके में एक शख्स की मौत हो गई। धमाके में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

less than 1 minute read
गुरुग्राम: सीएनजी कार में धमाके के बाद पटाखों के गोदाम में लगी आग, 1 की मौत 5 घायल

नई दिल्ली।गुुरुग्राम के कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सोमवार तड़के सीएनजी कार में आग लग गई, जिसके बाद तेज आवाज के साथ हुए धमाके में एक शख्स की मौत हो गई। धमाके में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा एक गोदाम के पास हुआ। कार में धमाके के बाद गोदाम में भी आग लग गई।

कार में अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक पटाखों का गोदाम है। रविवार रात को गोदाम के पास एक सीएनजी किट लगी कार खड़ी हुई थी। कुछ ही देर में कार में अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी आग पटाखों के गोदाम तक जा पहुंची। जिसके हालात बेकाबू हो गए। धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तभी घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर बामुश्किलर काबू पाया। पुलिस ने इस मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
15 Apr 2019 11:32 am
Published on:
15 Apr 2019 11:27 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर