विविध भारत

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, जलभराव की समस्या के कारण जाम से जूझी राजधानी

सबसे बुरी हालत राजधानी के पालम, द्वारका और धौला कुंआ आदि इलाकों में रही। यहां सड़कों पर पानी भरने के कारण रात भर यातायात प्रभावित रहा।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 7:56 AM IST
rain in Delhi-NCR
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, जलभराव की समस्या के कारण जाम से जूझी राजधानी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और सटे इलाकों में सोमवार रात मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश होने की वजह से दिल्ली के इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। सबसे बुरी हालत राजधानी के पालम, द्वारका और धौला कुंआ आदि इलाकों में रही। यहां सड़कों पर पानी भरने के कारण रात भर यातायात प्रभावित रहा। सुबह फिर हुई तेज बारिश से निचले इलाकों में लोग मुश्किल में आ गए। प्रशासन ने दिल्ली के इलाकों में ट्रैफिक जाम होने की आशंका जाहिर की है।

इन राज्यों में जारी अलर्ट

एक ओर जहां देश के दक्षिण राज्य केरल में बारिश ने भारी तबाही है, वहीं मौसम विभाग ने अन्य के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली—एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल व नागालैंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। इसके साथ ही देश की तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को आज समुद में न उतरने की चेतावनी दी गई है।

आपको बता दें कि बारिश ने दक्षिण के कई राज्यों में भारी तबाही मचा रखी है। केरल में बारिश और बाढ़ ने पिछले 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आलम यह है कि वहां बाढ़ से अब तक 370 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जकि 6 से 7 लोगों बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। ये लोग घर से बेघर हो राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। हालांकि सरकार की ओर से राज्य में राहत कार्य शुरू की गई है। बावजूद इसके हालात अभी पटरी पर लौटते नजर नहीं आ रहे हैं।

Updated on:
28 Aug 2018, 7:56 AM IST
Published on: