विविध भारत

हनीप्रीत बनी राम रहीम की अटेंडेंट : मेदांता अस्पताल में 15 जून तक करेगी देखभाल

दुष्कर्म के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उनसे मिलने मेदांता पहुंची। उसने अटेंडेंट कार्ड बनवा लिया है।  
2 min read
Honeypreet Ram Rahim
Honeypreet Ram Rahim

नई दिल्ली। बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए गए डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम (गुरमीत राम रहीम सिंह) का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। राम रहीम को रविवार को यहां भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें तबीयत खराब होने पर रोहतक की सुनारिया जेल से पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। इस बीच गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सोमवार को उनसे मिलने मेदांता पहुंची और एक सप्ताह तक उनकी सेवा करेगी।

हनीप्रीत बनी अटेंडेंट
एक रिपोर्ट के अनुसार, बाबा राम रहीम की करीबी हनीप्रीत अब अस्पताल में उनकी देखभाल करेंगी। हनीप्रीत ने खुद राम रहीम को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां वह एक परिचारक के रूप में पंजीकृत है। वह अगले एक हफ्ते तक बाबा राम रहीम की देखभाल करेंगी। उसे अस्पताल में राम रहीम से मिलने की अनुमति दी जाएगी और वह राम रहीम की सेवा के लिए अस्पताल में मौजूद रहेगी। हनीप्रीत ने अस्पताल में अपना अटेंडेंट कार्ड भी तैयार किया है। अस्पताल द्वारा तैयार किया गया यह अटेंडेंट कार्ड 15 जून तक वैध है।

रोहतक से गुरुग्राम शिफ्ट किया गया
राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। जेल में रहने के दौरान उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की। बाद में गुरुवार को रोहतक में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) में उनका परीक्षण किया गया। बाद में राम रहीम को आगे की जांच के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया। सुनारिया जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान ने कहा कि पीजीआईएमएस में बाबा राम रहीम की स्थिति से संबंधित सभी परीक्षण नहीं किए जा सके। इस संबंध में एक अन्य उच्च सरकारी अस्पताल से संपर्क किया गया और कहा कि कोविड-19 की स्थिति के चलते वहां फिलहाल जांच नहीं हो रही है।

लात्कार के मामलों सुनाई 20 साल की सजा
आपको बता दें कि डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को दो महिला अनुयायियों से बलात्कार का दोषी ठहराया गया है। वह 2017 से सुनारिया जेल में है। अगस्त 2017 में, पंचकुला में एक विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें दो बलात्कार के मामलों में 20 साल जेल की सजा सुनाई।

Published on:
08 Jun 2021 12:26 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान