24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Snake bite case: घरवालों ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, रेफर किए जाने के बाद लाया गया अंबिकापुर, 4 दिन तक चले इलाज के बाद चली गई जान
2 min read
Google source verification
Snake bite case

Ambikapur Snake Bite, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बारिश के सीजन में सर्पदंश (Snake bite) की घटनाएं बढ़ गई हैं। सरगुजा संभाग में पिछले 3 माह में सर्पदंश से मृतकों की संख्या में करीब 3 दर्जन पहुंच चुकी है। इसी बीच सूरजपुर जिले के रेवटी चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। दरअसल महिला अपने घर की बाड़ी में 4 दिन पूर्व घास काट रही थी। इसी दौरान उसे हाथ में सुई जैसे चुभने का एहसास हुआ। वह शोर मचाते हुए घर में घुसी। जब घरवालें बाड़ी में पहुंचे तो वहां जाड़ा सांप था। सांप को देख वे समझ़ गए कि उसने ही डसा है। फिर आनन-फानन में उसे अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहा ं4 दिन तक चले इलाज के बाद महिला की मौत हो गई।

सूरजपुर जिले के रेवटी चौकी अंतर्गत ग्राम धुमाडांड़ के कठरापारा निवासी विफू श्याम उम्र 62 वर्ष 19 अगस्त को घर में थी। इसी बीच वह मवेशियों को खिलाने के लिए घर के पास बाड़ी में घास काटने चली गई। वह घास काट ही रही थी कि अचाने उसके हाथ में किसी चीज के काटने का एहसास (Snake bite in Surguja) हुआ। सुई जैसा चुभने पर उसे लगा कि कहीं सांप ने तो नहीं डस लिया है।

इसके बाद वह शोर मचाते हुए घर की ओर भागी। आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले और महिला के बताए अनुसार बाड़ी में पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि जाड़ा सांप (Snake bite during cut grass) था। इसके बाद परिजनों ने सांप को तत्काल मार डाला और महिला को स्थानीय अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

4 दिन बाद तोड़ दिया दम

अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजनों द्वारा उसे अंबिकापुर मे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 3 दिन तक चले इलाज के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। इसी बीच 23 अगस्त की देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। 24 अगस्त को पीएम पश्चात पुलिस ने महिला का शव (Woman died due to snake bite) उसके परिजन को सौंप दिया। महिला की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

बढ़ती जा रही सर्पदंश की घटनाएं

सरगुजा संभाग में बारिश के सीजन में हर वर्ष सर्पदंश (Snake bite case in Surguja region) की घटनाएं होती हैं। इसमें कई लोगों की मौत हो जाती है तो कई इलाज के बाद सही सलामत घर लौट जाते हैं। इस सीजन पिछले 3 माह में करीब 3 दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। सर्पदंश के अधिकांश घटनाएं जमीन पर सोने के दौरान होती हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग