24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur Murder Case: मकान से आ रही थी बदबू, दरवाजा खोला तो किराएदार की पड़ी थी लाश, मकान मालिक ने ही की थी हत्या

Surajpur Murder: हत्या के 5 दिन बाद खुला मामला, पुलिस की पूछताछ में पता चला किराएदार और मकान मालिक के बीच का विवाद, हिरासत में लेकर पूछा तो कहा- हां मैंने ही मारा
2 min read
Google source verification
Tenants murdered by hammer

Surajpur Murder case, पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी मकान मालिक (Photo- Patrika)

प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर मिशन चौक के पास किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति की 21 अगस्त को सड़ी-गली लाश मिली थी। मकान से बदबू आने के बाद जब दरवाजा खोला गया तो मामला सामने आया था। इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या (Murder of Tenants) के आरोप में मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 20 साल से बिना किराया दिए मकान में रह रहा था। इस बात को लेकर मकान मालिक और उसके बीच विवाद होता रहता था। इसी बीच 16 अगस्त को विवाद के दौरान मकान मालिक ने हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रतापपुर के मिशन चौक के पास स्थित एक घर से लगातार दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद 21 अगस्त जब घर का दरवाजा खोला गया तो अंदर शोभा राम नामक व्यक्ति का शव (Dead body in room) पड़ा मिला। शव कई दिनों से घर में पड़े रहने के कारण सड़-गल चुका था। सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। घटनास्थल पर खून के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच की। इसमें सामने आया कि 16 अगस्त को मकान मालिक रामचंद्र पैंकरा 46 वर्ष ने ही किराएदार शोभा राम की हथौड़े से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। 21 अगस्त को घर से दुर्गंध आने पर मामले (Murder case) का खुलासा हुआ।

House owner murdered: किराया विवाद को लेकर हत्या

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक करीब 20 वर्षों से आरोपी के मकान में बिना किराया दिए रह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार इसी विवाद के चलते आरोपी ने हथौड़े से मृतक के सिर पर हमला (Murder by hammer attack) कर उसकी हत्या कर दी।

पूछताछ में स्वीकार की वारदात

पुलिस ने संदेह के आधार पर रामचंद्र पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना (Murder) में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।