
Murder in Balrampur, पुलिस ने हत्या के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार (Photo- Patrika)
कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक घूम रहा था। 3 दिन पूर्व वह गलत नीयत से एक घर में घुस गया था। जब घर में रहने वाला युवक पहुंचा तो उसने अपने दो साथी के साथ मिलकर उसकी पहले तो बेदम पिटाई की। फिर तीनों उसे पहाड़ी की ओर ले गए और उसकी हत्या (Murder and buried dead body) कर शव को दफन कर दिया था। इसकी रिपोर्ट एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या कर शव को जंगल में दफनाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्या में शामिल तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश में जुट गई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पियार टोली निवासी गया यादव ने 25 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिछले 3 दिनों से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति (Mental young man) गांव और आस-पास के क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान वह ग्राम जोड़ाडूमर निवासी राजेश कोरवा के घर में गलत नीयत से घुस गया।
घटना के समय राजेश के घर पहुंचने पर उसने राजू कोरवा तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर युवक की हाथ-मुक्के और डंडे से बेदम पिटाई कर दी। इसके बाद वे उसे जंगल की ओर ले गए। यहां उसकी हत्या (Murder in Balrampur news) कर दी, इसके बाद गड्ढा खोदकर उसका शव को पहाड़ी क्षेत्र में दफना दिया। यह बात सुनते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। रिपोर्ट के आधार पर थाना चांदो में धारा 103 एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
चांदो पुलिस ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। उनके निर्देशन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कोरवा उम्र 32 निवासी जोड़ाडूमर तथा राजू कोरवा 39 निवासी पियार टोली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 2 आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल (Murder accused sent jail) भेज दिया गया। पुलिस हत्या के मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
Updated on:
27 Jul 2026 09:05 pm
Published on:
27 Jul 2026 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
