26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करते थे प्राचार्य’, महिला सहकर्मी का गंभीर आरोप, BEO और DEO तक पहुंची शिकायत

Sexual Harassment Allegations: बलरामपुर के बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification
Sexual Harassment Allegations

Sexual Harassment Allegations: प्राचार्य सेक्स की डिमांड कर रहा(photo-patrika)

Sexual Harassment Allegations: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ एक महिला सहकर्मी ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि प्राचार्य उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे और विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता ने पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर थाने का रुख किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की सत्यता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Female colleague complaint: बीईओ और डीईओ से की थी शिकायत

महिला सहकर्मी के अनुसार, उन्होंने सबसे पहले मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी थी। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, महिला का आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही समझौता करने और मामला दबाने का दबाव बनाया गया।

मानसिक प्रताड़ना का भी लगाया आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्राचार्य के व्यवहार के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव का सामना कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार उन्हें अनुचित प्रस्ताव दिए गए और विरोध करने पर कार्यस्थल का माहौल उनके लिए असहज बना दिया गया।

विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। महिला का कहना है कि यदि शुरुआती स्तर पर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती, तो उन्हें पुलिस तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

पहले भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर

जानकारी के मुताबिक, संबंधित प्राचार्य के खिलाफ पूर्व में मारपीट के एक मामले में भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। ऐसे में वर्तमान शिकायत के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

बसंतपुर थाना पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।