27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balrampur Crime: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर 2 पक्षों में हिंसक झड़प, खेत में ही हुए लहूलुहान, 3 महिला समेत 6 गिरफ्तार

Balrampur Crime news: 20 दिन पहले जमीन पर कब्जे को लेकर पहली बार हुआ था विवाद, आज इस विवाद ने ले लिया हिंसक रूप, खेत में ही एक-दूसरे पर कर दिया हमला
2 min read
Google source verification
Violent clash in Government land encroachment

Balrampur crime, हिंसक झड़प के बाद खेत में पड़े घायल (Photo- Patrika)

वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की दोपहर हिंसक झड़प (Beaten in Balrampur) हो गई। एक पक्ष के 6 लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के महिला-पुरुष पर हमला कर दिया। हमले में एक के सिर में गंभीर चोट आने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरी रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं जोडक़र एक ही परिवार के 3 महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंदला निवासी कुशवाहा परिवार और कनोजिया परिवार गांव में ही स्थित एक सरकारी जमीन (Land dispute) पर पर अपना हक जता रहे हैं। 7 जुलाई को जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हुआ था। 27 जुलाई की दोपहर दोनों पक्ष विवादित जमीन पर पहुंच गए। एक पक्ष खेत की जुताई कर रहा था।

विरोध करने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। कनोजिया परिवार के 6 सदस्यों द्वारा किए गए हमले में रामप्रसाद कुशवाहा के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि एक महिला भी घायल (Attack in land dispute) हो गई। रामप्रसाद को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

इधर मामले में बसंतपुर पुलिस ने डॉक्टरी रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि होने पर कनोजिया परिवार की 3 महिला समेत 6 लोगोंं के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(3) व 109(1) के तहत अपराध दर्ज किया।

Beaten accused arrested: ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले (Balrampur land dispute case) में ग्राम गोंदला निवासी कामेश्वर उर्फ राजेश्वर कनोजिया (40), तिलेश्वर कनोजिया (42), रवि कनोजिया (22), राजकुमारी कनोजिया (62), सीता कनोजिया (37) व ममता कनोजिया (42) को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग