26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Koria Sky Lightning: धान रोपा लगा रही महिलाओं पर अचानक आ गिरी आकाशीय बिजली, 6 घायलों में 2 रेफर

Sky lightning in Koria: कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में हुई घटना, घायलों को मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों द्वारा जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Google source verification
Sky lightning fell in koria

Koria sky lignting, गंभीर रूप से घायल 2 महिलाएं (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरवत में शनिवार की शाम आकाशीय बिजली (Sky lightning) गिर गई। इस दौरान खेत में धान का रोपा लगा रहीं 6 महिलाएं चपेट में आकर झुलस गई। इनमें से 2 महिलाओं को गंभीर हालत में इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दरअसल घायल महिलाएं (6 women injured) अन्य मजदूरों के साथ रोपा लगा रही थीं। इसी बीच मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। इसके बाद भी सभी रोपा लगाने में व्यस्त थे, इसी दौरान वहां आकाशीय बिजली आ गिरी।

मानसून के दौरान रोजाना बारिश (Monsoon rain in Koria) हो रही है। ऐसे में किसान खेतों में व्यस्त हो गए हैं। वे परिवार के सदस्यों समेत मजदूर लगाकर रोपाई का काम करा रहे हैं। शनिवार की शाम को भी ग्राम खरवत में धान की रोपाई करने दर्जनभर मजदूर लगे हुए थे। इनमें से अधिकांश महिलाएं थी। इसी बीच आसमान में बादल छाए और गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। (Koria news)

इस दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वहां आकाशीय बिजली आ गिरी। इसकी चपेट में सभी मजदूर आ गए, लेकिन 6 महिलाएं झुलस गईं। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरते ही खेत में काम कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। कई लोग जमीन पर गिर पड़े और कुछ लोग झुलस (Injured in sky lightning) गए।

बारिश के बीच ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को किसी तरह खेत से बाहर निकालकर जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया। यहां उनका उपचार शुरु किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि उन्हें अंदेशा नहीं था कि आकाशीय बिजली गिरने (Sky lightning news) की घटना हो जाएगी।

Sky lightning fell: ये महिलाएं आईं चपेट में

आकाशीय बिजली (Sky lightning fell in field) की चपेट में आने से मायावती पिता परमेश्वर (18) बांधपारा, उषा पुरी पति दिनेश पुरी (37) खरवत महुआपारा, सुनैना राजवाड़े पिता रामनाथ राजवाड़े (17) महुआपारा, लीलावती चक्रधारी पति संतोष (38) खरवत जमनीपारा, खुशबू पिता दारा (16) बांधपारा, संतोषी पति करन कुमार (28) खरवत जमनीपारा घायल हैं। इसमें मायावती और संतोषी की गंभीर स्थिति को देख हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग