17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tiger in Koria: जंगल से लगे गांव में घूमते दिखे 2 बाघ, दहशत में लोग, 2 मवेशियों का किया शिकार

Tiger in Koria Forest: कोरिया वनमंडल के ग्राम अंगा निवासी 3 ग्रामीणों के गाय-बैलों को बनाया शिकार, वन अमला व टाइगर रिजर्व अमला बाघों को ट्रैप करने में जुटा
2 min read
Google source verification
Tiger in Koria

Tiger in koria forest, बाघ के पैरों के निशान व मृत मवेशी के साथ खड़ा ग्रामीण (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया वनमंडल के ग्राम अंगा क्षेत्र के जंगल में 2 बाघ का मूवमेंट (Tiger movement) हुआ है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का आलम है। दोनों बाघ ने हाल ही में 3 मवेशियों का शिकार कर लिया, इनमें से 2 की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला निगरानी बनाए हुए है, जबकि टाइगर रिजर्व अमला बाघ को ट्रैप करने में जुटा हुआ है। क्षेत्र में दोनों बाघों के पंजों के निशान मिले हैं। इधर वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने तथा पालतू मवेशियों को चरने के लिए न छोडऩे की अपील की है। उन्होंने बाघों के दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना सरपंच व उन्हें देने कहा है।

बता दें कि ग्राम अंगा से लगा यह जंगल क्षेत्र गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के नजदीक है। जिस जगह पर बाघों का मूवमेंट हुआ है और वहां से महज 5 किलोमीटर टाइगर रिजर्व (Tiger reserve area) का बफर जोन है। ऐसे में बाघ विचरण कर गांव के नजदीक जंगल तक पहुंचते हैं। मामले में वन अमले ने ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी किया है।

वन अमले ने सोशल मीडिया के माध्यम से व मुनादी कराकर कहा कि ग्राम अंगा के ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि गांव के पास के जंगल में 2 बाघ आ गए हैं। बाघों ने हाल ही में एक गाय और 2 बैल को अपना शिकार (Tigers killed 2 cattle) बनाया है। इसमें से एक बैल घायल है। सुरक्षा को ध्यान में रखकर अकेले जंगल की तरफ या सुनसान इलाकों में नहीं जाएं।

अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और जंगल में चरने के लिए अकेला नहीं छोड़ें। वहीं शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से बचें और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या बाघ दिखाई देने पर तुरंत सरपंच या वन विभाग को सूचित करें।

Tiger movement in Koria: बाघ विचरण क्षेत्र है अंगा जंगल

इस संबंध में गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व (Guru Ghasidas Tamore Pingla Tiger reserve) बैकुंठपुर के डायरेक्टर सौरभ सिंह ठाकुर का कहना है कि वह इलाका बाघ विचरण क्षेत्र है। आए दिन विचरण कर बाघ नजर आते हैं। साथ ही कोरिया, सूरजपुर का बॉर्डर एरिया है। मामले में हमारी टीम बाघ को ट्रैप करने निगरानी में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग