7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगर का आतंक: पहले युवक फिर बछड़े का किया शिकार, अब बकरी को मार डाला

Tiger panic: मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में घुसे बाघ के आतंक से लोग परेशान, टाइगर एमसीबी जिले के केल्हारी से बिहारपुर वनपरिक्षेत्र और अब कोरिया वनमंडल की सीमा में दाखिल हुआ, टाइगर ने सोनहरी गांव में एक बछड़े को शिकार बनाया, दो बछड़े पर हमला, देवगढ़ में बकरी को मार डाला

2 min read
Google source verification
Tiger panic

Tiger in Koria forest,Tiger in Koria forest,Tiger in Koria forest

बैकुंठपुर. Tiger panic: मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में घुसे बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। 3 दिन पूर्व बाघ ने मछली मारने गए एक युवक को शिकार बनाया था। इसके बाद केल्हारी जंगल में रविवार की रात को एक बछड़े को मार डाला। वहीं सोमवार को दो बछड़े पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बाघ केल्हारी जंगल, बिहारपुर वनपरिक्षेत्र से होकर कोरिया वनमंडल के जंगल में दाखिल हो गया। रात में ग्राम देवगढ़ में उसने एक बकरी को मार डाला। इधर वन अमला बाघ को लेकर अलर्ट मोड पर है।


वन विभाग के अनुसार टाइगर ने रात को बिहारपुर वनपरिक्षेत्र के ग्राम पंचायत छरछा बस्ती में बछड़े को शिकार करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। वहीं विचरण कर ग्राम पंचायत सोनहरी के ग्राम पढ़ेवा में दाखिल हुआ और ग्रामीण नारायण चेरवा की बछिया को शिकार बनाया।

वहीं अगली सुबह ग्राम सोनहरी में बुधराम यादव के दो बछड़े पर हमला कर घायल कर दिया। मामले में घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ वन केएस कंवर के नेतृत्व में फॉरेस्ट टीम गांव पहुंची और लगातार टाइगर मूवमेंट की मॉनिटरिंग में जुटी रही। साथ ही ग्रामीण को जंगल नहीं जाने और रात को घर से बाहर नहीं निकलने समझाइश दे रही है।

कोरिया जंगल में बाघ दाखिल, वन अमला अलर्ट
टाइगर सुबह ग्राम सोनहरी में दो बछड़े पर हमला करने के बाद मूवमेंट कर बिहारपुर वनपरिक्षेत्र स्थित बनिया नाला से होकर सोनहत ब्लॉक के कचोहर जंगल दाखिल हुआ। यह एरिया गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से काफी दूर है। हालांकि बाघ के उद्यान एरिया की ओर रुख करने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Video: भाजपा नेता ने थाने में मनाया जन्मदिन, डीएसपी ने खिलाया केक, मंत्री टीएस बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए

इधर कोरिया वनमंडल ने मैदानी अमले को एलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल देवगढ़ परिक्षेत्र के प्रभावित ग्राम निग्मोहर, कचोहर, देवतीडांड़, मनियारी, छापर, बडेरा, गिधेर, चंदहा में ग्रामीणों को सावधानी बरतने सलाह दी जा रही है। साथ ही कहा गया है कि किसी वन्यजीव या पशु को अपना शिकार बनाने पर बाधित नहीं करें।

मामले में एसडीओ, रेंजर के नेतृत्व में बनिया नाला के आसपास टीम निगरानी करने पहुंची है। हालांकि शाम तक बाघ कहीं नजर नहीं आया है। लेकिन बाघ के पग के निशान पाए गए हैं। इसी बीच बाघ ने देवगढ़ में एक बकरी को मार डाला।


टाइगर के मूवमेंट पर है फॉरेस्ट टीम की नजर
मनेंद्रगढ़ वनमंडल की सूचना के आधार पर कोरिया के देवगढ़ परिक्षेत्र के मैदानी अमले को एलर्ट कर दिया गया है। फॉरेस्ट टीम बनिया नाला के आसपास टाइगर मूवमेंट की निगरानी कर रही है।
जैनी ग्रैस कुजूर, एसडीओ वनमंडल कोरिया