विविध भारत

Coronavirus: दिल्ली में बदतर होते हालात, श्मशान घाट पर लगी लंबी कतारें

कोरोना वायरस (Coronavirus) से शुक्रवार को 348 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। 23 दिनों में कोरोना वायरस से कुल 2514 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
2 min read
coronavirus_in_delhi1.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना से हालात बदतर होते जा रहे हैं। गंभीर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से 348 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं गुरुवार को इस बीमारी से मरने वालों की तादात 306 तक पहुंच गई है। बीते 23 दिनों में कोरोना वायरस से कुल 2514 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा

बीते 23 दिनों से होने वाली मौत का आंकड़ा देखा जाए तो रोजाना इससे मरने वाले मरीजों की औसत संख्या 109 तक पहुंच चुकी है। वहीं बीते साल मार्च के माह में औसत आंकड़ा केवल चार था। दिल्ली में तीन सप्ताह के अंदर अचानक मामले बढ़े। संक्रमण की दर 32 फीसदी तक पहुंच चुकी है। इसका मतलब टेस्ट कराने वाला हर तीसरा शख्स संक्रमित है। राजधानी के एलएनजेपी अस्पताल के सीनियर डॉक्टर के अनुसार इस बार जवान लोगों में कोरोना के गंभीर लक्षण सामने आ रहे हैं।

ऑक्सिजन की कमी से में मौत

मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद ही दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों का हाल बुरा है। दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों में 48 घंटे के अंदर 45 से अधिक मरीजों ने दम तोड़ दिया है। वहीं कई अस्पताल ऑक्सिजन की डिमांड कर रहे हैं। कई अस्पतालों ऑक्सीजन को लेकर मारामारी जारी है। यहां पर मरीजों के साथ डाॅक्टर भी परेशान हैं। ऑक्सीजन न होने के कारण मरीजों को एडमिट नहीं करा जा रहा है।

श्मशान घाट के बाहर लंबी लाइन

दिल्ली के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लोगों लंबी लाइन लगी है। दिल्ली में निगम बोध घाट और गीता कॉलोनी स्थित श्मशान घाट काफी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली में शुक्रवार 500 से अधिक कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार शाम 6 बजे तक 539 कोरोना संक्रमित के शवों का अंतिम संस्कार किया। निगम बोध घाट ग्रीन पार्क और पंजाबी बाग में मौजूद श्मशान घाट पर देर रात शवों का अंतिम संस्कार हुआ।

Published on:
24 Apr 2021 09:14 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर