विविध भारत

पहली बार नहीं, पहले भी भारत ने सीमापार जाकर ‘दुश्मनों’ को लगाया ठिकाने

ऐसा नहीं है कि भारत ने पहली बार अपने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारा हो। इससे पहले भी भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को ठिकाने लगाया है।
less than 1 minute read
Sep 29, 2016
indian army
indian army

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पहली बार पाकिस्तान में 2 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है। सेना को मिली सूचना के आधार पर ये हमले बुधवार रात को किया गया। ऐसा नहीं है कि भारत ने पहली बार अपने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारा हो। इससे पहले भी भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को ठिकाने लगाया है।

आइए जानते हैं भारत ने कब-कब चलाया सर्जिकल ऑपरेशन
:



1. म्यांमार में मार गिराए 40 उग्रवादी

पाकिस्तान की ही तरह म्यांमार से भी भारत के पूर्वोत्तर हिस्सों में शांति भंग करने की कोशिशें की जाती रही थीं। इसी को देखते हुए भारत ने म्यांमार में बने उग्रवादी ठिकानों का नष्ट करने के लिए 1995 में ऑपरेशन गोल्डन बर्ड चलाया गया। इस दौरान भारतीय सेना ने म्यांमार में घुसकर 40 उग्रवादियों को मार गिराया गया।



2. मालदीव में उतारे कमांडो

1988 में मालदीव में तख्तापलट की कोशिशें की जा रही थीं। ऐसे में मालदीव ने भारत से मदद मांगी। भारत ने तख्तापलट को बेअसर करने के लिए ऑपरेशन कैक्टस के तहत अपने मालदीव में 1400 कमांडो को उतारा।



3. श्रीलंका में घुसकर मारा उग्रवादियों को

1987 में भारतीय सेना ने श्रीलंका में जाकर उग्रवादियों को खदेडऩे में कामयाबी हासिल की। भारत ने अपने शांति रक्षा बलों के 50000 जवानों को श्रीलंका के जाफना में उतारा। इस ऑपरेशन में कुल 1200 जवान शहीद हुए थे। यह ऑपरेशन 1990 तक चलाया गया।




4. बांग्लादेश में घुसकर चलाया ऑपरेशन


1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने बांग्लादेश में घुस कर उसे आजाद करवाने में सफलता हासिल की।

Published on:
29 Sept 2016 01:40 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी