विविध भारत

जम्मू-कश्मीर में रेलवे बना रहा है एफिल टावर से भी ऊंचा पुल, साल 2022 से कर सकेंगे यात्रा

World's Highest Railway Bridge : जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बनाया जा रहा है पुल, कटड़ा-बनिहाल सेक्शन पर चल रहा है काम यह पुल कश्मीर घाटी को पहली बार ट्रेन के जरिये शेष भारत से जोड़ेगा
less than 1 minute read
Aug 04, 2020
railway1.jpg

नई दिल्ली। पेरिस में बने एफिल टावर (Eiffel Tower) की ऊंचाई को देख अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं। मगर इस शानदार टावर को भारतीय रेलवे (Indoan Rialway) मात देना जा रहा है। रेलवे जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बन रहा विश्व का सबसे ऊंचा रेल (World's Highest Railway Bridge) पुल बना रहा है। यह पुल कश्मीर घाटी को पहली बार ट्रेन के जरिये शेष भारत से जोड़ेगा। लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान इसके कार्य में दोगुनी तेजी आई है। उम्मीद की जा रही है कि साल 2022 दिसंबर तक इसमें यात्रा कर सकेंगे।

पुल की ऊंचाई नदी के स्तर से 359 मीटर है, जबकि फ्रांस के एफिल टावर की ऊंचाई 324 मीटर है। रेल ब्रिज का कुल फैलाव 467 मीटर है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक उधमपुर-कटड़ा सेक्शन, बनिहाल-काजीगुंड और काजीगुंड-बारामुला में पहले से ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब महज 111 किलोमीटर लंबे रूट पर काम चल रहा है, जो कटड़ा-बनिहाल सेक्शन है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। इसे काफी मजबूत बनाया जा रहा है। साथ ही इसकी डिजाइनिंग भी अलग तरीके से की जा रही है। इससे सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरों की टीम बना रही है। पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिसके चलते ये 266 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा को भी झेल सके। क्योंकि ऊंचाई पर रेल पुल के होने पर हवा का दबाव भी ज्यादा बढ़ेगा। ऐसे में ट्रेनों के गुजरने पर किसी तरह की दिक्कत न हो, इस बात का खास ख्याल रखा गया है।

Updated on:
04 Aug 2020 11:27 am
Published on:
04 Aug 2020 10:27 am