विविध भारत

पुलवामा: इस तरह आतंकियों ने दिया CRPF कैंप पर हमले को अंजाम

हमले में सीआरपीएफ का 1 जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2017, 9:52 AM IST
Kashmir,encounter,Pulwama,Jaish-e-Muhammad,pulwama attack

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में नए साल से एक दिन पहले आतंकियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ का 1 जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक तीन आतंकी पुलवामा के लैथापोरा में स्थित सीआरपीएफ के कैंप के पास रात 2 बजकर 10 मिनट बजे0 पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने तार को काटा और कैंप में घुसे। इसके बाद आतंकियों ने अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूवीजीएल) से ग्रेनेड दागे और एके-47 जैसे हाईटेक हथियारों से फायरिंग शुरु कर दी। हमले के तुरंत बाद सीआरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान आतंकियों की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन जवान घायल हो गए। कुछ ही देर में आतंकियों को जवानों ने एक इमारत में घेर लिया है।

इमारत में है सीआरपीएफ का कार्यालय
जिस कैंप आतंकियों ने हमला किया है वो सीआरपीएफ के 185 बटालियन का मुख्यालय है। जिस कैंप में एक चार मंजिला इमारत है, जिसमें आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। सूत्रों के मुताबिक इमारते के पहले फ्लोर पर सिग्नल सेंटर और कंट्रोल रूम है, जबकि दूसरा और तीसरा फ्लोर खाली है। इमारत की चौथी मंजिल में आतंकी फंसे हुए हैं। सीआरपीएफ ने आशंका जताई है कि कैंप कश्मीर घाटी में अन्य कैंपों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

जैश ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ने ली है। जैश ने व्हाट्सएप मैसेज भेज कर लिखा कि ये हमला आतंकी कमांडर नूर त्राली की मौत का बदले लेने के लिए किया गया है। त्राली 26 दिसंबर को घाटी में मारा गया था। हमले के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है। वहीं पत्थरबाजी को रोकने के लिए इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

Published on: