
Pulwama Encouter
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बीती रात एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पुलवामा जिसे के अवंतिपुरा में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप के ट्रेनिंग कैंप पर ये हमला किया है। इस हमले में एक CRPF जवान के 5 शहीद होने की खबर है। साथ ही 3 जवान जख्मी भी हो गए हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। आपको बता दें कि इस हमले को तीन आतंकियों ने अंजाम दिया था। एक की तलाश में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। हालांकि मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।
वहीं दूसरी तरफ एलओसी के नौशेरा सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है। पाकिस्तान ने यहां पर भी अंधाधुंध फायरिंग की है, जिसमें भारत का एक जवान शहीद हो गया है।
ये हमला बीती रात 2 बजे के करीब अवंतिपुरा के लैथापोरा स्थित सीआरपीएफ के ट्रेनिंग कैंप पर हुआ है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहले तो कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। उसके बाद लगातार फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद तीनों आतंकियों ने ट्रेनिंग कैंप के अंदर ही एक इमारत में शरण ले ली थी। सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी था, जिसमें अब 2 आतंकियों के मारे जाने की भी खबर आ रही है। हालांकि मुठभेड़ अभी भी जारी है।
सुरक्षा कारणों की वजह से दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर भी ट्रैफिक को रोक दिया गया है। खबरों की मानें तो जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस कैंप पर फिदायीन हमले की स्पेसिफिक वॉर्निंग पहले ही दे दी थी। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। खबरों के मुताबिक, आतंकी संगठन का कहना है कि यह फिदायिन हमला उनके आतंकी कमांडर नूर त्राली की मौत का बदला लेने के लिए किया गया है।
26 दिसंंबर को मारा गया था नूर
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते जम्मू के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश कमांडर नूर त्राली को मार गिराया था। सूत्रों के अनुसार सेना को सोमवार को पुलवामा में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर को मार गिराया गया था, वह तीन फीट का नूर मोहम्मद त्राले था।
आपको बता दें कि हाल ही में एलओसी पर भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में करीब 500 मीटर घुसकर एक और सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसमें पाकिस्तान की तीन जवान मारे गए थे। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में रजौरी सेक्टर में भारत के 3 जवान शहीद हो गए थे, जिसमें एक कमांडर भी शामिल थे।
Updated on:
31 Dec 2017 06:02 pm
Published on:
31 Dec 2017 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
