
कासगंज। जिले की पटियाली कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतर्राज्यीय पशु चोरी गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो गाड़ी, छह तमंचे व कारतूस सहित दो भैंसों को भी बरामद किया है।
भैंस चोरी कर भाग रहे थे बदमाश
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़े गए सभी आरोप अंतर्राज्यीय पुश और लूट गैंग के सदस्य हैं। शुक्रवार सुबह ये चोर टाटा 407 में दो भैंसो को चोरी कर भाग रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिस पर गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए आठ लोगों को दबोच लिया, जबकि गैंग के तीन लोग भगाने में सफल रहे।
गर्भवती महिला को धक्के देकर निकाला बाहर, सवाल पूछा तो भड़क गईं डॉक्टर साहिबा, देखें वीडियो
पुलिस ने छह बदमाशों को दबोचा
अपर पुलिस अधीक्षक बताया कि पुलिस ने छलिया उर्फ इरफान निवासी मैनपुरी, सलमान निवासी ग्रामरीछपुरा थाना कुरावली, चंद्रपाल उर्फ सुआ निवासी बनी गांव थाना नयागांव एटा , नीरू बंजारा निवासी परम चिरैया थाना भोगांव मैनपुरी, इरफान मोहल्ला अंसारी थाना अलीगंज-एटा, दानिश, राजू निवासी मोहल्ला कायस्थान कस्बा जसराना- फिरोजाबाद, शिवम निवासी चपरई थाना सकीट-एटा को गिरफ्तार किया है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख की चोरी
अलीगढ़ कट्टीघर में बेचते थे चोरी की भैंस
एएसपी ने बताया कि ये चोर भैंस चोरी कर अलीगढ़ कट्टीघर में बेचा करते थे। इनके कब्जे से चोरी की दो गाड़ी, कारतूस, छह तमंचा भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्त में आए गैंग के सदस्यों को जेल में भेजने की कार्रवाई कर फरार चोरों की तलाश तेज कर दी है।
Published on:
29 Dec 2017, 7:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.