विविध भारत

Krishna Bhajan in Bhojpuri: इन भजनों को सुनकर दोगुना हो जाएगा Janmashtami का उत्सव मनाने का मजा

जन्माष्टमी ( Janmashtami 2020 ) तैयारियां चल रही हैं। इस बार कोरोना वायरस (coronavirus) के कारण लोग घरों में ही इस त्योहार को मना रहे हैं। ऐसे में इन भोजपुरी भजन को बजाकर इस त्योहार का मजा आप भी दोगुना कर सकते हैं।
2 min read
Aug 11, 2020
Janmashtami 2020: Krishna Bhajan in Bhojpuri
जन्माष्टमी पर इन भोजपुरी भजन को जरूर सुनें।

नई दिल्ली। देश में जन्माष्टमी ( Janmashtami 2020 ) की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही हैं। हालांकि, कोरोना वायरस (coronavirus) को लेकर इस बार हर वर्ष की तरह इस साल जश्न मनाने की इजाजत तो नहीं है। इसके बावजूद देश के अलग-अलग हिसों में इस त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इस बार 11 और 12 अगस्त को जन्माष्टमी (janmashtami) मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग जमकर भगवान श्रीकृष्ण ( Shree Krishna ) का भजन गाते हैं, नाचते हैं और गीत-संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। इस बार आप भी अपने घर कान्हा का भजन चलाकर , नृत्य कर स्वागत कीजिए। हालांकि, लोग हमेशा नए-नए भजन की तलाश करते हैं। ताकि, उनके त्योहार का मजा दोगुना हो जाए। आम तौर पर हिन्दी में जन्माष्टमी के कई भजन पहले से मौजद हैं और समय-समय पर आते रहते हैं। लेकिन, भोजपुरी (Krishna Bhajan in Bhojpuri) में भी कई ऐसे भजन हैं जो जन्माष्टमी के उत्सव का मजा दोगुना कर देगा। आइए, जानते कुछ ऐसी ही भजन के बारे में...

भोजपुरी में 'सोहर' ( Sohar ) काफी मायने रखता है। जब घर में कोई बच्चा जन्म लेता है तो अक्सर सोहर गाया जाता है। इसी कड़ी में अपूर्वा बजाज ( Apoorva Bajaj ) ने एक 'सोहर' रिलीज किया है, जिसे सिंगर प्रिया (Priya) ने अपनी आवाज दी है। एक दिन पहले ही यह गाना रिलीज हुआ और यूट्यूब पर धूम मचा रखा है। लोग इस गाने को खूब पंसद कर रहे हैं। वहीं, अक्षरा सिंह ( Aakshra Singh ) के गीत ‘ले गइल बा जान कन्हैया बंशी बजाके’ को भी काफी पसंद किया जा रहा हैं। आप भी इस भजन को सुनने के बाद जरूर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वहीं सिंगर अविनाश सिंह रिशु ( Avinash Singh Rishu ) के द्वारा जन्माष्टमी पर गाया गया कृष्ण भजन काफी लोकप्रिया हो रहा है। गीत के बोल हैं 'कान्हा ले लिहले अवतार'। यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव ( khesari lal Yadav ) का भोजपुरी गाना 'मुरली के धून सुना के' को इस बार भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह गाना साल 2019 में रिलीज हुआ था। लेकिन, इस साल भी जन्माष्टमी पर इस गाने ने धूम मचा रखा है। वहीं, पवन सिंह ( Pawan Singh ) द्वारा गाया गाना 'जाओ वृन्दावन ऐ उधो' को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को साल 2018 में रिलीज किया गया था, लेकिन अब तक लोग इसे पंसद कर रहे हैं। वहीं, भोजपुरी के प्रसिद्घ गायक भरत शर्मा व्यास (Bharat Sharma Vyas) द्वारा गया गाना 'कान्हा दरदियो ना जाने' को जरूर बजाएं। इस भजन को आज तक लोग पसंद करते हैं। गौरतलब है कि भरत शर्मा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण के ऊपर कई सोहर गाए हैं। इसके अलावा पवन सिंह द्वारा 'राधा जान है मेरी' गीत भी रिलीज हो चुका है। इस गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इन गानों को आप भी जन्माष्टमी पर बजाकर इस बार कान्हा का स्वागत करें।

Published on:
11 Aug 2020 12:35 pm