विविध भारत

Jharkhand: सरकार का बड़ा फैसला, 31 जुलाई तक बढ़ाया गया Lockdown,जानिए किन चीजों पर मिलेगी छूट

Highlights- कोरोना संकट (Coronavirus Outbreal) के इस समय में सभी राज्य बचाव और संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए अपने अनुसार नीतियां बना रहे हैं- इसी क्रम में झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने बड़ा फैसला लिया है- झारखंड सरकार ने मौजूदा छूट और पाबंदियों के साथ 31 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है

2 min read
Jharkhand: सरकार का बड़ा फैसला, 31 जुलाई तक बढ़ाया गया Lockdown,जानिए किन चीजों पर मिलेगी छूट

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का कहर लगातार जारी है। पूरी दुनिया इसकी चपेट में है। कोरोना वायरस संक्रमण पर रोक लगाने के लिए दुनिया के लगभग हर देश में लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया गया। भारत में भी लॉकडाउन (Lockdown 4.0) के चौथे चरण के बाद अनलॉक-1 (Unlock-1) की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिसमें कई चीजों पर छूट दी गई। वहीं कोरोना संकट (Coronavirus Outbreal) के इस समय में सभी राज्य बचाव और संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए अपने अनुसार नीतियां बना रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने बड़ा फैसला लिया है। झारखंड सरकार ने मौजूदा छूट और पाबंदियों के साथ 31 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। हेमंत सरकार ने कहा कि अब तक लॉकडाउन में छूट की जो घोषणाएं समय-समय पर की गई है वहां लागू रहेगी।

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि ''कोरोना से संघर्ष में हमें आप सबके सहयोग से अब तक हमें अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी जारी है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फ़ैसला लिया है। पीछे, समय समय पर लॉकडाउन में दी गयी रियायतें जारी रहेंगी।''

इन पर लगी रोक

प्रदेश में फिलहाल धार्मिक व शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी। सार्वजनिक परिवहन यथा बस के परिचालन को भी अनुमति नहीं दी गई है। लॉजिंग-फूडिंग के होटल भी फिलहाल नहीं खुलेंगे। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अगले एक माह तक धार्मिक स्थल, स्कूल-कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान, नाई की दुकान, सैलून, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पुल, पार्क, सभा भवन, शॉपिंग मॉल, बस परिवहन, होटल, लॉज व धर्मशालाएं बंद रहेंगी।

सरकार ने लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया गया। पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। गौरतलब है कि झारखंड में शुक्रवार को 29 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें गिरिडीह में 6, हजारीबाग में 5, देवघर में 3, धनबाद में 3, दुमका में 3, जमशेदपुर में 2, चतरा में 2 कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं।

Published on:
27 Jun 2020 08:51 am
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें