विविध भारत

जजपा के नेताओं ने की गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात, किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की

  जजपा के नेता गृह मंत्री अनिल विज से मिले। सरकार से किसान हित में कदम उठाने की मांग की।

less than 1 minute read
जजपा के नेता गृह मंत्री अनिल विज से मिले।

नई दिल्ली। कृषि संबंधी कानूनों को लेकर किसान संगठनों की अपनी जिद पर अड़े रहने के साथ हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार की मुश्किलें भी कम होने की उम्मीद कम है। विपक्षी पार्टियों के साथ ही अब सरकार में शामिल जननायक जनता पार्टी ने भी सरकार पर किसानों के हितों को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस बात को लेकर जननायक जनता पार्टी के नेताओं ने प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और किसानों के खिलाफ राज्य में दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।

जजपा भी किसानों के साथ

जजपा की राज्य इकाई के प्रमुख निशान सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के गृह मंत्री से मुलाकात की। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। चौटाला ने बैठक के बाद कहा कि हमने गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि किसानों के खिलाफ दर्ज मामले तुरंत वापस लिए जाएं। उन्होंने बताया है कि गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह यह मुद्दा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष उठाएंगे। चौटाला ने कहा कि जजपा किसानों की पार्टी है। हम सभी चौधरी देवी लाल की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और किसानों के साथ खड़ा होना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

Updated on:
05 Dec 2020 08:35 am
Published on:
05 Dec 2020 08:17 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश