विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने शुरू की पूछताछ

कश्मीर के सांबा जिले में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी नागरिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास कर रहा था।

less than 1 minute read
जम्मू-कश्मीर: सीमा पर पाकिस्तान घुसपैठिया गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने शुरू की पूछताछ

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह पाकिस्तानी नागरिक गैरकानूनी तरीके से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास कर रहा था।

बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान पाकिस्तान के नारोवाल निवासी मुहम्मद अफजल के रूप में हुई है। अफजल को बुधवार देर रात उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। सूत्रों ने कहा कि अफजल को स्थानीय पुलिस को सौंपने से पहले उससे पूछताछ की जाएगी।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पाक सेना की मदद से ये घुसपैठिए भारतीय सीमा में प्रवेश कर जाते हैं और यहां बड़ी घटनाओं की साजिश रचते हैं। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम कर दिया।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
09 May 2019 01:54 pm
Published on:
09 May 2019 01:52 pm
Also Read
View All