विविध भारत

किसानों के समर्थन में केजरीवाल ने की अपील, कल पूरा देश एक दिन का उपवास रखे

Highlights पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से भी उपवास रखने को कहा। किसानों के साथ देने वालों को बदनाम करने के लिए आपत्ति जताई।
less than 1 minute read
Punjab 30 Candidates list kejriwal1.jpg
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो किसानों के समर्थन में कल यानि सोमवार को एक दिन का उपवास रखेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से भी उपवास रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सब लोग अपने घरों में एक दिन का उपवास रखकर किसानों की मांगों का समर्थन करें।

अरविंद केजरीवाल के अनुसार देश के कई खिलाड़ियों ने किसानों का समर्थन किया है, क्या वे एंटी नेशनल हैं? क्या देश के वकील, व्यापारी एंटी नेशनल हैं? पहले अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान तत्कालीन कांग्रेस की सरकार बदनाम करती थी। अब उसी तरह किसान आंदोलन को भाजपा बदनाम कर रही है।

डिजिटल कॉन्फ्रेंस में सीएम ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि यहां पर बहुत से पूर्व सैनिक बैठे हुए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी. क्या यह सभी लोग देशद्रोही हैं। ऐसे कितने ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ मेडल जीतकर लाए। वे अब किसानों के साथ बैठे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि जब हम अन्ना आंदोलन में थे, तबभी ऐसी साजिश रची गई थी। आज कांग्रेस की तरह भाजपा भी किसानों के आंदोलन को बदनाम करने कोशिश कर रही है। सीएम ने कहा कि इस देश के किसानों को देशद्रोही कहने की हिम्मत मत करना।

Updated on:
13 Dec 2020 06:05 pm
Published on:
13 Dec 2020 05:57 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर