पहली बार 6 नवंबर को जारी हुआ था नोटिस। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अभी तक पेश नहीं हुए।
नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित केरल गोल्ड स्मगलिंग मामले में केरल के सीएम पी विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव रवींद्रन आज पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Directorate ) के दफ्तर पहुुंच चुके हैं। ईडी ने केरल गोल्ड स्मगलिंग केस में नाम सामने आने के बाद उन्हें नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कहा था। आज एक अन्य मामले में रवींद्रन को केरल हाईकोर्ट में पेश होना था। इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर पूछताछ में शामिल होने के छूट मांगी है।
बता दें कि केरल गोल्ड स्मगलिंग केस में जारी जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 27 नवंबर को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवींद्रन को नोटिस जारी किया था। इससे पहले रवींद्रन को ED ने 6 नवंबर को पेशी के लिए समन भेजा था। लेकिन रवींद्रन के कोविड-19 संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद ED ने इसे रद्द कर दिया था। हाल ही में रवींद्रन ने जानकारी दी कि वे निगेटिव हो गए हैं। उसके बाद ईडी ने उन्हें नया नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था।