विविध भारत

आज के जमाने में लौटा 90 का लॉकडाउन, 33 साल बाद दोबारा देखी जाएगी रामायण

90s Era Are Back in Lockdown: रामायण का आखिरी टेलीकास्ट 31 जुलाई 1988 को किया गया था रामानंद सागर की बनाई हुई रामायण को देखने के लिए लोग पहले खुद से ही हो जाते थे लॉकडाउन
2 min read
Mar 28, 2020
ramayana1.jpg
90s Era Are Back in Lockdown

नई दिल्र्ली। मॉर्डन जमाने (Modern Era) के बच्चे अक्सर 80 और 90 के दशक के (90s Era) किस्से सुना करते थे, लेकिन आज वही वक्त दोबारा लौट आया है। पहले टीवी पर रामायण (Ramayana) और महाभारत देखने के लिए लोग खुद से ही घरों में लॉकडाउन हो जाया करते थे। आज कोरोना के कहर ने उन्हें लॉकडाउन (Corona Lockdown) होने को मजबूर कर दिया है। इसी के चलते सरकार ने लोगों की मांग पर आज से दोबारा रामायण और महाभारत के प्रसारण (Telecast) की मंजूरी दे दी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च सुबह 9 बजे से रामायण प्रसारित किया जाएगा। इसका रिपीट टेलीकास्ट भी रात 9 बजे किया जाएगा। वहीं दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे डीडी भारती चैनल पर हर रोज़ महाभारत के दो एपिसोड दिखाये जाएंगे। मालूम हो कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था। जबकि आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था। वहीं महाभारत (Mahabharat) का प्रसारण 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर किया गया था।

रामायण का पहला एपिसोड (Episode) लगभग 33 साल बाद आज दोबारा सुबह 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। लोेग 80 और 90 के दशक की तरह दोबारा घरों में पूरे परिवार के साथ मिलकर इन पौराणिक सीरियल्स का आनंद लेंगे। साल 2020 में इन सभी चीजों को देखकर लग रहा है जैसे वक्त ने अपना पहिया मोड़कर दुनिया की तेज रफ्तार को थाम दिया है।

सड़कों पर टहलते दिखे मोर
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से जहां एक तरफ दहशत का महौल है। वहीं इसके कुछ फायदे भी हो रहे हैं। लोगों को अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल रहा है। सााथ ही पर्यावरण भी अपने पुराने रंग में वापस लौट रही है। प्रदूषण का स्तर कम होने के साथ रिहायशी इलाकों में पशु-पक्षियों की वापसी हुई है। ज्यादातर सड़कों पर मोर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य पक्षियों की चहचहाट भी सुनाई दे रही है

Published on:
28 Mar 2020 08:04 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर