विविध भारत

चिकन बिरयानी में लेग पीस नहीं मिला तो मंत्री से की शिकायत, नेताजी ने दिया मजेदार जवाब

एक युवक को चिकन बिरयानी में लेग पीस नहीं मिला। उसने इसकी शिकायत तेलंगाना के नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के टी रामाराव से कर दी। रामाराव ने इसका शानदार जवाब दिया।
2 min read
chicken biryani
chicken biryani

नई दिल्ली। पूरा देश इस समय महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इस संकट की घड़ी में सोशल मीडिया के जरिए लोग एक दूसरे की मदद और सहयोग कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों लॉकडाउन के कारण जीवन थम सा गया है। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा रहे है। मरीजों के लिए हॉस्पिटल में बेड, ऑक्सीजन और इलाज के लिए मदद मांग रहे हैं। बहुत से लोग उनकी मदद भी कर रहे हैं। हाल ही में तेलंगना में एक अनोखी वाकया सामने आया है। एक शख्स को चिकन बिरयानी में लेग पीस नहीं मिला तो उसने मंत्री जी से शिकायत कर डाली। इसके बाद मंत्रीजी ने भी इसका एक शानदार जवाब दिया। हालांकि बाद में उस व्यक्ति ने उस ट्वीट को हटा दिया।

ट्विटर पर काफी लोकप्रिय है केटी रामाराव
दरअसल, तेलंगाना के नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव यानी केटीआर ट्विटर पर बेहद लोकप्रिय हैं। जो भी उनसे मदद की गुहार लगते है वे उनको कभी भी निराश नहीं करते है। कोरोना के इस संकट के समय लॉकडाउन के बीच उन्होंने लोगों को मेडिकल सुविधा और ई-पास के भी इंतजाम कराए। हाल ही में एक रघुपति नाम के एक युवक ने चिकन बिरानी का ऑनलाइन ऑर्डर किया। लेकिन खाने लगा तो बिरयानी में लेग पीस का नहीं मिलना। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर केटीआर को शिकायत कर डाली।

औवेसी ने भी दिया मजेदार जवाब
लेग पीस की शिकायत करते हुए रघुपति ने ट्वीट करते हुए जोमैओ और केटीआर को टैग किया। उन्होंने लिखा कि मैंने चिकन बिरयानी का ऑर्डर किया, जिसमें मैंने एक्सट्रा मसाला और लेग पीस की मांग की थी। लेकिन मुझे कुछ भी नहीं दिया गया। क्या लोगों को सर्विस देने का यही तरीका है। इसके जवाब में केटीआर ने लिखा, और भाई मुझे क्यों टैग किया है? इसमें मुझे क्या करने के लिए कह रहे हो। केटीआर के ट्वीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवेसी ने मजाकिया लहजे में लिखा कि केटीआर के कार्यालत को तुरंत इसका जवाब देना चाहिए! केटीआर और उनकी टीम इस महामारी के दौरान लोगों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने में जुटी है। माशाअल्लाह!

हालांकि कुछ समय बाद ही रघुपति ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। लेकिन तब तक लोगों ने इसकी स्क्रीन शॉर्ट ले लिया। सोशल मीडिया पर अब यह तेज से वायरल हो रहे है।

Published on:
29 May 2021 02:32 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान