विविध भारत

लॉकडाउन-4.0 में शुरू होगी मेट्रो! DMRC ट्रेन स्टाफ है पूरी तरह तैयार, बस हां का इंतजार

Lockdown-4 में Metro शुरू करने के संकेत DMRC स्टाफ पूरी तरह तैयार CM Kejriwal ने लोगों से मांगी सलाह

2 min read
लॉकडाउन के चौथे चरण में शुरू हो सकती है मेट्रो ट्रेन

नई दिल्ली। देशभर में चल रहे कोरोना संकट ( Corona Pandemic ) के बीच लॉकडाउन ( Lockdown ) का चौथा चरण भी नजदीक आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने मंगलवार को अपने संबोधन में लॉडाउन-4.0 ( Lockdown4.0 ) का ऐलान भी कर दिया है। इसके साथ ही अब हर तरफ लॉकडाउन-4 को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। क्योंकि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में साफ कहा था कि लॉकडाउन-4 नए रंग-रूप और नए नियमों के साथ लागू किया जाएगा। हालांकि ये चौथा चरण कितने दिन का होगा इसका ऐलान अभी नहीं हुआ है।

इस बीच लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर सरकार की तैयारियों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल दिल्ली ( Delhi ) सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने मंगलवार को लोगों से सुझाव मांगा कि चरण तीन के अंत के बाद किस क्षेत्र को लॉकडाउन में आसानी दी जानी चाहिए। इसके साथ ही मेट्रो ( Metro Train ) को चलाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने अपने हाउसकीपिंग और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित सुरक्षा मानदंडों का पालन करने के लिए प्रशिक्षित किया है ताकि जब भी सेवाओं को फिर से शुरू करने का आदेश दिया जाए, वे उन्हें अपना काम करने के लिए तैयार कर सकें।

आपको बता दें कि जब 22 मार्च को कोरोनवायरस महामारी के मद्देनजर जनता कर्फ्यू लगाया गया तब से ही दिल्ली मेट्रो बंद है।

DMRC ने एक ट्वीट में कहा, विशेष रूप से प्रशिक्षित हाउसकीपिंग स्टाफ को यात्री आंदोलन क्षेत्रों और एएफसी गेट्स, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसे उपकरणों को साफ करने के लिए स्टेशनों में तैनात किया जाता है।

DMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब इस बारे में बता की तो उन्होंने बताया कि मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए फिलहाल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है।

हालांकि उन्होंने ये भी कहा, कि हम खुद को तैयार रख रहे हैं, ताकि ऑर्डर आने के बाद परिचालन सुचारू रूप से शुरू हो सके। आपको बता दें कि लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई तक है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या 7,639 हो गई, जिसमें 406 नए मामले थे, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 86 हो गया।

Updated on:
13 May 2020 03:02 pm
Published on:
13 May 2020 12:34 pm
Also Read
View All
Huge road accident: अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर, 22 घंटे में 9 लोगों की मौत, पति-पत्नी और बेटा भी शामिल

Rape and murder case: युकां की राष्ट्रीय सचिव बोलीं- दिल्ली जैसे निर्भया कांड पर भाजपा महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर

Car accident: ट्रक की टक्कर से कार सवार एजीएम की मौत, पत्नी से फोन पर बोला- मुझे जल्दी अस्पताल में भर्ती करवाओ

Chhattisgarh DGP: Video: डीजीपी बोले- अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का समूह सक्रिय नहीं, गांवों में छिपे हैं इक्का-दुक्का, ड्रग्स को लेकर ये कहा

Attachment canceled: अस्पतालों से अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध, कही ये बातें

अगली खबर