विविध भारत

मॉब लिंचिंग: PM मोदी को लिखे 49 हस्तियों के पत्र के विरोध में कंगना-प्रसून समेत 62 का खुला खत

Mob Lynching पर देश में छिड़ी सेलिब्रिटी वॉर PM मोदी को लिखे पत्र के विरोध में 62 हस्तियों ने लिखा खुला खत Mob Lynching के विरोध में 49 हस्तियों PM को लिखा था पत्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 12:58 PM IST
Kangana Ranaut

नई दिल्ली। देश में मॉब लिंचिंग को लेकर पीएम मोदी को लिखी 49 हस्तियों की चिट्ठी का जवाब अब 62 शख्सियतों ने खुले खत के रूप में दिया है। कंगना रनौत , प्रसून जोशी समेत 62 शख्सियतों ने अपने खुले खत में पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने वालों की खिलाफत करते हुए कहा है कि यह पत्र पूर्वाग्रह से प्रेरित है।

इस पत्र में 62 हस्तियों ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में माओवादी आदिवासियों को निशाना बनाते हैं तब ये लोग चुप्पी क्यों साध लेते हैं।

इस पत्र में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, क्लासिकल डांसर और सांसद सोनल मानसिंह और गीतकार प्रसून जोशी समेत 62 हस्तियों ने हस्ताक्षर किए हैं।

मॉब लिंचिंग: अनुराग कश्यप और गोपालकृष्णन समेत 49 हस्तियों ने PM मोदी को लिखा पत्र

आपको बता दें कि देश में लगातार बढ़ती जा रही मॉब लिंचिंग ( Mob lynching ) से आहत 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) को पत्र लिखा था।

पत्र में भीड़ द्वारा हिंसक घटनाओं को अंजाम देने पर चिंता जताई गई थी। इसके साथ ही इन हस्तियों ने प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने वालों में प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा, मणिरत्नम, अदूर गोपालकृष्णन और अनुराग कश्यप जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

इन लोगों ने ( Mob Lynching ) पत्र के माध्यम से पीएम मोदी से देश में ऐसा माहौल बनाने की डिमांड की है, जहां असंतोष के दमन के लिए ऐसे घातक कदम न उठाए जाएं। इसके साथ ही देश में एक मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में बेहतर माहौल तैयार हो सके, ऐसा करने की अपील की गई है।

Updated on:
27 Jul 2019, 12:58 PM IST
Published on: