विविध भारत

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले: मुस्लिम हमारे दुश्‍मन नहीं, अल्‍पसंख्‍यक शब्‍द अस्‍वीकार्य

संघ के दूसरे सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की पुस्तक बंच ऑफ थॉट्स में मुस्लिम को हिंदुओं का शत्रु के रूप में संबोधित किया गया है।

2 min read
संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले: मुस्लिम हमारे दुश्‍मन नहीं, अल्‍पसंख्‍य शब्‍द अस्‍वीकार्य

नई दिल्ली। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भविष्‍य का भारत व्‍याख्‍यानमाला के अंतिम दिन हिंदू-मुस्लिमों के सवाल पर कहा कि हम एक देश की संतान हैं। हमें एक साथ भाई-भाई की तरह रहना चाहिए। लेकिन हमें अल्पसंख्यक शब्द को लेकर आपत्ति है। संघ इस शब्‍द को स्‍वीकार नहीं करता। देश की सीमा में रहने वाले सभी लोग हमारे अपने हैं। किसी कारण से दूर हो गए हैं तो उन्‍हें खुद से जोड़ने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें

RSS के कार्यक्रम में मोहन भागवत बोले, आजादी दिलाने में कांग्रेस का रहा अहम योगदान

किसी को भय में रहने की जरूरत नहीं
व्‍याख्‍यानमाला श्रृंखला के अंतिम दिन प्रश्‍नमाला चरण के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि गुरुजी की पुस्‍तक बंच ऑफ थॉट्स में मुस्लिम समाज को दुश्‍मन के रूप में संबोधित किया गया है। क्या संघ इन विचारों से आज भी सहमत है? संघ को लेकर मुस्लिम समाज में जो भय है वह कैसे दूर होगा? इसके जवाब में उन्‍होंने कहा कि हम सब एक देश की संतान हैं। भाई-भाई की तरह रहें। इसलिए संघ का अल्पसंख्यक शब्द को लेकर आपत्ति है। संघ आज भी इस शब्‍द को स्‍वीकार नहीं करता। देश की सीमा में रहने वाले सभी अपने हैं। किन्‍हीं कारणों से दूर हो भी गए हैं तो हम उनसे नजदीकी बनाएंगे। जहां तक बंच ऑफ थॉट्स की बात है तो जो बातें बोली जाती हैं वे परिस्थिति विशेष के संदर्भ में बोली जाती हैं। वे शाश्वत नहीं रहतीं। हमने उसमें बदलाव कर दिया है। इसलिए किसी मुस्लिम भाई को भय में रहने की जरूरत नहीं है।

बंद संगठन नहीं है संघ
उन्होंने कहा कि एक बात यह है कि गुरुजी (गोलवलकर) के जो शाश्वत विचार हैं, उनका एक संकलन श्री गुरुजी विजन और मिशन प्रसिद्ध हुआ है। इसमें तात्कालिक सन्दर्भ वाली सारी बातें हमने हटाकर उनके सदा काल के लिए उपयुक्त विचारों को ही रखा है। उन्‍होंने कहा कि संघ बंद संगठन नहीं है। इसलिए हेडगेवर जी ने अगर कुछ वाक्य बोल दिए जो वर्तमान में प्रासंगिक नहीं हैं तो हम उसे आगे नहीं ढोएंगे। समय के साथ चीजें बदलती रहती हैं। हमने उनकी नई पुस्‍तक में से शत्रु वाले अंश को हटा दिया है। इसके अलावे भी कई अन्‍य पहलुओं को हटा दिया गया है।

Published on:
20 Sept 2018 08:21 am
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें