विविध भारत

Corona से 20 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, India में मरने वालों की संख्या 1.5 लाख से ज्यादा

वैश्विक स्तर पर मरने वालों की कुल संख्या 20,16,242। अमरीका में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें।

less than 1 minute read
औसत आंकड़ों के लिहाज से कोरोना दम तोड़ने वालों की संख्या में गिरावट आई।

नई दिल्ली। भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। वैश्विक स्तर पर इस महामारी की चपेट में आकर मरने वाले लोगों की संख्या 20 लाख के पार हो गई है। अमरीका में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जनवरी के दो हफ्तों में ही 42 हजार लोगों की वहां पर कोरोना से मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक महामारी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 20 लाख 16 हजार 242 हो गई है। वर्तमान में मरने वालों की संख्या में औसत गिरावट आई है। रिकवरी रेट में भी काफी सुधार देखने को मिला है। कोरोना से संक्रमित हुए लोगों में ठीक होने वालों की संख्या विश्वभर में 67,314,016 हो गई है।

अमरीका में 2 करोड़ 40 लाख 79 हजार 105 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जबकि यूएस में इससे जान गंवाने वालों की 4 लाख 1 हजार 514 हो गई है। भारत में भी कोरोना का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। देश में 1,05,42,068 इसकी चपेट में आ चुके हैं। 1,52,094 लोगों की इससे मौत हुई है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में विश्वभर में 7 लाख 42 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए है।

Updated on:
16 Jan 2021 09:17 am
Published on:
16 Jan 2021 09:12 am
Also Read
View All