विविध भारत

इस सीक्रेट दरवाजे से गर्ल्स हॉस्टल में घुसता था बलात्कारी राम रहीम

लड़कियों के आश्रम में राम रहीम ने एक खुफिया अलमारी बनवा रखी थी।
2 min read
ram rahim

नई दिल्ली। बलात्कारी बाबा राम रहीम के डेरे का राज खोलने के लिए डेरे की तलाशी का अभियान शुरू हो गया है। डेरे के गर्ल्स हॉस्टल से लड़कियों का आजाद करवाने पहुंची बाल कल्याण की टीम ने सामने बाबा का एक ऐसा राज सामने आया है जिसको जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक लड़कियों के आश्रम में राम रहीम ने एक खुफिया अलमारी बनवा रखी थी। जो सीधा राम रहीम के गुफा में खुलती थी। सूत्रों के मुताबिक राम रहीम अपनी काली करतूतों को अंजाम इसी अलमारी की मदद से देता था।

अलमारी में बंद था ताला
बाल कल्याण विभाग की टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि टीम जब राम रहीम के जेल जाने के बाद उन्होंने आश्रम की जांच शुरू की। इस दौरान उन्हें एक अलमारी मिली, जिसमें ताला बंद था। ताला तोड़ने पर बाबा की गुप्त अलमारी का राज सामने आया। ये अलमारी सीधे राम रहीम की गुफा में खुलती है।

क्यों राम रहीम ने बदलवाया लड़कियों का आश्रम?
जानकारी के मुताबिक डेरे में दो आश्रम थे एक नया और दूसरा पुराना। पहले तो पुराने डेरे में लड़कियों का आश्रम था जबकि नए वाले में लड़कों का। राम रहीम खुद नए आश्रम में रहता था। लेकिन बाद में बलात्कारी बाबा ने लड़कों का आश्रम पुराने डेरे में शिफ्ट कर दिया। तो वहीं लड़कियों का आश्रम नए डेरे में ले आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा ने रंगरलीया मनाने के लिए ऐसा किया था।

अभी भी कई राज खुलने बाकी
सुरक्षाबलों को डेरा के आश्रम से तलाशी के दौरान ढेर सारा कैश मिला है। आश्रम में 12000 रुपए की नई करेंसी और करीब 60,000 की पुरानी करेंसी मिली है। इसके अलावा आश्रम में से बिना नंबर प्लेट की एक लक्सेस कार भी मिली है, एक ओबी वैन और भारी मात्रा में बिना लेबल वाली दवाईयां बरमाद की गई हैं। इसके अलावा डेरा के आश्रम में प्लास्टिक की करेंसी भी बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि राम रहीम आश्रम में अपनी अलग ही करेंसी चलाता था।

Updated on:
08 Sept 2017 05:21 pm
Published on:
08 Sept 2017 05:12 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा

Surguja Collector: ड्यूटी आवर में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कलेक्टर सख्त, कहा- इनके नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई

Surajpur Incident: खेलते-खेलते माता-पिता को रुला गया 3 साल का कृष्णा, कुएं में तैरती दिखी रस्सी तो खाली किया पानी

आणंद में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में निकाली जनआक्रोश रैली, की नारेबाजी

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली