विविध भारत

SSR Death Case: NCB की टीम फिर से पहुंची रिया चक्रवर्ती के घर, हो सकती हैं गिरफ्तार!

NCB टीम आज फिर रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) के घर पहुंच जाकर उन्हें समन दिया है। इस टीम की अगवाई मुंबई के एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े (NCB Chief Sameer Wankhede) कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि तकरीबन आज सुबह 10.30 बजे उन्हें NCB के दफ्तर ले जाया जाएगा।  

2 min read
rhea_chakraborty.jpg
NCB team reaches Riya Chakraborty's house again

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले (Sushant Singh Rajput death case) में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। बीते शुक्रवार को NCB ने रिया चक्रवर्ती के भाई शॉविकऔर कथित ड्रग डीलर जैद के बीच संपर्क का खुलासा किया है। जिसके बाद कोर्ट ने इन्हें को 4 दिन की NCB कस्टडी का फैसला सुनाया था।

अब मिली ताजा जानकारी के मुताबिक NCB टीम आज फिर रिया चक्रवर्ती के घर पहुंच जाकर उन्हें समन दिया है। इस टीम की अगवाई मुंबई के एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि तकरीबन आज सुबह 10.30 बजे उन्हें NCB के दफ्तर ले जाया जाएगा। NCB के साथ मुंबई पुलिस की भारी भरकम टीम रिया के घर पहुंची है। रिया ने पहले बताया था कि उनकी जान को खतरा है और इसी बात को ध्यान में रखकर मुंबई पुलिस की टीम को लेकर आया गया है।

बताया जा रहा है कि खबर है कि NCB रिया की पूछताछ के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करवा सकती है। इसके अलावा NCB की टीम रिया के बयान को दो तरह से ले सकती है। पहला रिया से जो सवाल पूछेगी NCB उसका जवाब खुद रिया को लिखना पड़ सकता है या फिर रिया NCB के सवालों के जो जवाब देगी उन्हें NCB अधिकारी सरकारी कागजों में दर्ज करता जाएगा। सारे सवाल पूछे जाने के बाद कागज पर रिया से हस्ताक्षर भी करवाया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के घरेलू सहायक दीपेश सावंत जिसे NCB ने कल गिरफ्तार किया था उसने ही रिया के खिलाफ गवाही दी है।

दीपेश के मुताबिक घर के लिए रिया के इशारे पर ड्रग्स मंगाए जाते थे. दीपेश की इस अहम गवाही के बाद ही NCB की टीम रिया घर पहुंची है।

NCB के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रिया और शोविक का सामना दीपेश से करवाया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि आज ही रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

Updated on:
06 Sept 2020 10:40 am
Published on:
06 Sept 2020 09:01 am