विविध भारत

सोमवार को दिल्‍ली में नहीं चलेगी ऑटो रिक्‍शा और टैक्सियां, एसोसिएशन ने लिया हड़ताल का निर्णय

ऑल इंडिया टूर एंड ट्रांसपॉर्ट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष और ज्‍वॉइंट फोरम के सदस्‍य इंद्रजीत सिंह ने एक दिन की हड़ताल की जानकारी दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 9:03 PM IST
chakka jam
सोमवार को दिल्‍ली में नहीं चलेगी ऑटो रिक्‍शा और टैक्सियां, एसोसिएशन ने लिया हड़ताल का निर्णय

नई दिल्ली : सोमवार को दिल्‍ली के ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी यूनियन ने हड़ताल करने का फैसला लिया है। इस वजह से राजधानी वासियों को कहीं आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूनियन की मांग है कि कैब एग्रीगेटर्स को लेकर सरकार की नीतियों तर्कसंगत नहीं है। उसे ठीक किया जाना आवश्‍यक है। इस वजह से बिना एग्रीगेटर वाली ऑटो रिक्‍शा-टैक्सियों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऑल इंडिया टूर एंड ट्रांसपॉर्ट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष और ज्‍वॉइंट फोरम के सदस्‍य इंद्रजीत सिंह ने इसकी जानकारी दी।

एक दिन का है हड़ताल
इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उनका यह हड़ताल एक दिन का है। संयुक्त संघर्ष समिति का प्रत्‍येक सदस्‍य इस हड़ताल के लिए तैयार है। यह पूरे एक दिन का चक्का-जाम होगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि हड़ताल का यह कदम इसलिए उठाना पड़ रहा है, क्‍योंकि सरकार उनकी शिकायतें पर ध्‍यान नहीं दे रही है। सरकार की गलत ट्रांसपॉर्ट नीतियों और कैब एग्रीगेटर्स की ओर से कम किराया लेने के कारण ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर लगातार रोजगार गंवा रहे हैं। इस वजह से एसोसिएशन ने एक दिन के हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन से जुड़े हजारों लोग इस एक दिन की हड़ताल पर रविवार को जाएंगे। इंद्रजीत ने कहा कि संघर्ष समिति ने सरकार से बैठक की पेशकश की है और हम उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। अगर उनकी तरफ से कोई सकारात्‍मक जवाब नहीं मिला तो निश्चित हम सोमवार को हड़ताल करेंगे।

Updated on:
20 Oct 2018, 9:03 PM IST
Published on: