विविध भारत

Rajasthan : आरक्षण को लेकर गुर्जर आंदोलन तेज, दिल्ली-मुंबई रेल सेवा बाधित

भरतपुर रूट पर रेलवे ट्रैक ब्लॉक। रेलवे ने बदले 16 ट्रेनों के रूट।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2020, 10:59 AM IST
gurjar reservation
भरतपुर रूट पर रेलवे ट्रैक ब्लॉक।

नई दिल्ली। एक बार फिर राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर आंदोलन तेज हो गया है। भरतपुर में गुर्जर समुदाय के लोगों ने भरतपुर रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है। गुर्जरों के जोरदार आंदोलन की वजह 16 ट्रेनों से ज्यादा के रूट बदल दिए गए हैं। इस रूट पर रेल सेवा पूरी तरह से बाधित है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस बार हमारा प्रतिनिधिमंडल सरकार से बातचीत करने के लिए कहीं नहीं जाएगा। अगर सरकार इस मुद्दे पर बात करना चाहती है तो वे यहां आकर हमसे मिल सकते हैं।

आंदोलनकारी पटरियों से हटने को तैयार नहीं

इस बार भी गुर्जर समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर रेल की पटरियों पर लेट गए हैं। आंदोलनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी वो पटरियों से नहीं हटेंगे। इस कारण भारतीय रेलवे को दिल्ली और मुंबई के बीच चलने वाली 16 ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा। कई ट्रेनों को झांसी-बीना-नागदा रूट पर मोड़ दिया गया।

बता दें कि लंबे अरससे से राजस्थान में कर्नल बैंसला के नेतृत्व में गुर्जर आरक्षण की मांग कर रहे हैं और बीते समय में ये आंदोलन कई बार भयानक रूप भी ले चुका है।

Updated on:
2 Nov 2020, 10:59 AM IST
Published on: