विविध भारत

राजनाथ सिंह ने IAF अकादमी में ग्रेजुएशन परेड का लिया जायजा, कहा – सेना चुनौतियों का जवाब देने के लिए तैयार

रक्षा मंत्री ने एयर फोर्स अकादमी में ग्रेजुएशन परेड का जायजा लिया। सुरक्षा चिंताओं को दूर करने में डीआरडीओ की भूमिका अहम।

less than 1 minute read
डीआरडीओ के वैज्ञानिक रक्षा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका भूमिका निभा रहे हैं।

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर तेलंगाना के डुंडीगल स्थित भारतीय वायुसेना अकादमी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एयर फोर्स अकादमी का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने आईएएफ के जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हमारी सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। इसके लिए हमारी तैयारी युद्धस्तर की है।

चीन और पाक के साथ तनाव का किया जिक्र

एक दिन पहले डीआरडीओ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि इस समय देश की उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर चुनौतियां भी हमारे संसाधनों के लिए चुनौती हैं। मुझे भरोसा है कि प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि सीमाओं पर संसाधनों की कोई कमी नहीं हो। उन्होंने कहा था कि उत्तरी और पश्चिमी सीमा पर चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव जारी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं और डीआरडीओ के वैज्ञानिक इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Updated on:
19 Dec 2020 10:08 am
Published on:
19 Dec 2020 10:01 am
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर