विविध भारत

कनाडा में अय्याशी करने की तैयारी में था राम रहीम, खरीदने वाला था प्राइवेट जेट और एयरपोर्ट

राम रहीम देश में डेरों के बदौलत अथाह धन इकट्ठा करने के बाद कनाडा में अपने लिए एक एयरपोर्ट खरीदने की फिराक में था।
2 min read
Sep 15, 2017
Ram Rahim

नई दिल्ली। बलात्कारी राम रहीम को सजा से पहले इस बात का अंदेशा हो चुका था कि उसकी बाकी जिंदगी जेल में गुजरने वाली है। सूत्र बताते हैं कि राम रहीम देश में डेरों के बदौलत अथाह धन इकट्ठा करने के बाद कनाडा में अपने लिए एक एयरपोर्ट खरीदने की फिराक में था। एयरपोर्ट और हैंगर खरीदने के लिए राम रहीम की कनाडा में डेरा प्रमुख के जरिए सरकार के बात चल रही थी लेकिन इसी बीच कोर्ट द्वारा उसे जेल भेजे जाने से उसकी तैयारी धरी की धरी रह गई।

बड़ा खुलासा: राम रहीम ने हनीप्रीत की शादी तो करवाई लेकिन नहीं मनाने दी सुहागरात

जेट उडाने के लिए लाइसेंस जारी हो चुका था
राम रहीम के लिए कनाडा में एक प्राइवेट जेट, एयरपोर्ट का इंतजाम शुरु हो चुका था। कनाडा में राम रहीम के प्राइवेट जेट को उड़ाने के लिए भी डेरे सबसे खास शख्स की बेटी ट्रेनिंग ले रही थी। यही नहीं उसने जेट उड़ाने के लिए लाइसेंस भी ले लिया था।

एयरपोर्ट के लिए मुंहमांगी कीमत दे रहा था राम रहीम
कनाडा के नॉर्थ सैनिच एयरपोर्ट, फ्रेजर लेक एयरपोर्ट और फ्रेजर लेक वाटर एयरोड्रम में से किसी एक पर हैंगर या फिर एक बड़ा एयरस्प्रिट खरीदने वाले थे। अंधभक्तों से धन उगाही करने वाले राम रहीम के पास पैसे की कोई कमी नहीं थी, लिहाजा वो एयरपोर्ट के लिए मुंहमांगी कीमत देने के लिए तैयार था।


कनाडा में अय्याशी की पूरी तैयारी थी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में रहने वाले राम रहीम के अनुयायियों को ऐसा बताया गया था कि गुरमीत राम रहीम अब कनाडा में ही रहेंगे। राम रहीम के अय्याशी के लिए कनाडा स्थित डेरा में भी अब काम शुरु होने वाला था। राम रहीम को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए डेरा में कुछ बदलाव करवाया जा रहा था।

20 साल की सजा काट रहा है राम रहीम
राम रहीम को पंचकुला की स्पेशल सीबीआई अदालत ने बलात्कार के केस में दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। राम रहीम के जेल जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में बड़े पैमाने पर हिंसा फैली थी। इस हिंसा में 38 से ज्यादा लोग मारे गए थे जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Published on:
15 Sept 2017 09:59 am