विविध भारत

Bihar: तार से टकराया Ravi Shankar Prasad का हेलिकॉप्टर, हादसे में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

Union Minister Ravi Shankar Prasad के हेलिकॉप्टर का पंखा तार से टकराकर टूटा इस हादसे में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ( Ravi Shankar Prasad)
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2020, 10:04 PM IST
fff.jpg

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ( Union Minister Ravi Shankar Prasad ) का हेलिकॉप्टर एक तार से टकरा गया है। जिसके चलते हेलिकॉप्टर के ब्लेड टूट गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में रविशंकर प्रसाद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वह हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। यह घटना पटना की बताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ जब बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान पटना एयरपोर्ट पर उनका हेलिकॉप्टर तार से टकरा गया। जानकारी के अनुसार घटना के समय केंद्रीय मंत्री के साथ मंगल पांडेय और संजय झा भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार घटना के समय रविशंकर प्रसाद चुनाव अभियान के बाद पटना वापस लौटे रहे थे। हादसा हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के समय हुआ। उनका हेलिकॉप्टर का पंखा तार से टकरा गया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

रविशंकर प्रसाद ने टवीट कर खुद हादसे की जानकारी दी। टवीट में रविशंकर ने लिखा कि बिहार विधानसभा चुनाव के चलते मैं चुनाव प्रचार के लिए झंझारपुर गया था। इस दौरान मेरे हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद उसका रोटर ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि मैं पूरी तरह से सुरक्षित और बिल्कुल ठीक हूं। आपको बता दें कि हादसे के समय केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ बिहार के हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडेय और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे। सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Updated on:
17 Oct 2020, 10:04 PM IST
Published on: