विविध भारत

#MeToo पर बोली शिल्पा शिंदे- बॉलीवुड में यौन शोषण जैसा कुछ नहीं, हर चीज आपसी सहमति से

#MeToo हैशटैग के जरिए सोशल मीडिया पर यौन शोषण से जुड़ी अपनी बातें साझा कर रही हैं महिलाएं।
2 min read
shilpa
#MeToo पर बोली शिल्पा शिंदे- बॉलीवुड में यौन शोषण जैसा कुछ नहीं, हर चीज आपसी सहमति से

नई दिल्ली। #MeToo यानि 'मैं भी' हैशटैग इन दिनों भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस हैशटैक के साथ महिलाएं काम के दौरान अपने साथ हुए शोषण पर खुलकर बोल रही हैं। #MeToo का असर सबसे ज्यादा बॉलीवुड और मीडिया में देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक बड़े और नामचीन हस्तियों पर शोषण के आरोप लग रहे हैं। इस बीच 'बिग बॉस 11' की विनर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने #MeToo को लेकर बड़ा बयान दिया है।

शिल्पा ने #MeToo को नकारते हुए कहा' 'बॉलीवुड में यौन शोषण या रेप जैसा कुछ नहीं होता। यहां हर चीज आपसी सहमति से होती है।'

शिल्पा शिंदे का क्या था विवाद

शिल्पा टीवी जगत की काफी पुरानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्में भी की हैं, लेकिन 'भाभी जी घर पर हैं' इस टीवी सीरियल से वह काफी फेमस हुईं। सभी उन्हें 'अंगुरू भाभी' के रूप में जानने लगे। उनकी वजह से घर-घर में ये टीवी सीरियल काफी फेमस हो गया, लेकिन कुछ विवाद के बाद 2016 में उन्होंने सीरियल यह कह कर छोड़ दिया कि प्रोडक्शन हाउस के साथ उन्हें सीरियल करते हुए समस्या हो रही है। यह विवाद काफी दिनों तक चला। इसके बाद वह बिग बॉस 11 में नजर आई और विनर बनी।

किस-किस पर गिरी #MeToo की गाज

गौरतलब है कि कुछ दिनों से #MeToo के जरिए कई महिलाओं ने अपने साथ काम करने वाले सहकर्मियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसकी शुरुआत सबसे पहले गुजरे जमाने की अदाकारा तनुश्री दत्ता ने की। अमरीका से भारत लौटी तनुश्री ने एत इंटरव्यू में अभिनेता नाना पाटेकर पर बदसलूकी के आरोप लगाएं। इसके बाद कुछ और बड़ी हस्तियों पर इस तरह के आरोप लगे। हाल फिलहाल में पत्रकार और केंद्रीमंत्री एमजे अकबर, फिल्म निर्माता सुभास घई और साजिद खान पर भी #MeToo की गाज गिरी है। उनके साथ काम करने वाली महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Published on:
12 Oct 2018 12:01 pm