US ने भारतीय सैनिकों के लिए ठंड से बचने के लिए विशेष कपड़े भेजे हैं कपड़े भारत-चीन सीमा पर विषम परिस्थितियों में तैनात जवानों को दिए जाएंगे
नई दिल्ली। भारत और चीन ( India-China Dispute ) में चली आ रही खींचतान के बीच अमेरिका ने भारतीय सैनिकों ( Indian Army ) के लिए ठंड से बचने के लिए विशेष कपड़े भेजे हैं। अमरीका ( US ) से आए ये कपड़े भारत-चीन सीमा ( India-China Border ) पर विषम परिस्थितियों में तैनात जवानों को दिए जाएंगे। चूंकि भारत-चीन सीमा पर सर्दियों में भयंकर ठंड पड़ती है, ऐसे में भारतीय जवानों को मौसम ( Weather ) की मार से बचने के लिए गर्म कपड़ों की जरूरत होती है। आपको बता दें कि गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से भारत और चीन में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय जवानों को अभी कुछ और दिन सीमा पर जमा रहना पड़ सकता है। यही वजह है कि अपने सैनिकों को भीषण ठंड से बचाने के लिए भारत ने उनके लिए विशेष कपड़े मंगवाएं हैं।
30,000 अतिरिक्त कपड़ों की थी जरूरत
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भीषण ठंड से भारतीय सैनिकों के बचाव के लिए अमरीका की ओर से विशेष कपड़ों की पहली खेप भारत पहुंची चुकी है। यही नहीं, लद्दाखी बॉर्डर पर भारतीय जवान इन कपड़ों का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना अपने सैनिकोें को भीषण ठंड से बचाने के लिए लगभग 60 हजार सैनिकों के हिसाब से विशेष कपड़ों का स्टॉक रखती है। इस स्टॉक का सबसे अधिक इस्तेमाल पश्चिमी और पूर्वी दोनों सीमा फ्रंट पर तैनान भारतीय जवानों के लिए किया जाता है। लेकिन इस साल 30 हजार अतिरिक्त सेट की जरूरत थी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि चीन के साथ तनातनी के चलते भारतीय सेना ने सीमा पर जवानों की संख्या बढ़ा दी है।
भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे
आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों यह विवाद तब और अधिक बढ़ गया जब गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच गंभीर संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि इतना ही नुकसान चीन को भी उठाना पड़ा था। हालांकि चीन इस तरह का कोई आंकड़ा शेयर नहीं किया था।