विविध भारत

Sri Lanka Blasts: भारतीय दूतावास पर भी थी हमलावरों की नजर, 10 दिन पहले जारी हुआ था अलर्ट

सिलसिलेवार बम धमाकों से दहला श्रीलंका चर्चा के साथ दूतावास पर भी थी आतंकियों की नजर पुलिस ने 10 दिन पहले ही जताई थी आशंका

less than 1 minute read
Sri Lanka Blast: भारतीय दूतावास पर भी थी हमलावारों नजर, 10 दिन पहले जारी हुआ था अलर्ट

नई दिल्ली। पड़ोसी देश श्रीलंका में रविवार की सुबह हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सैकड़ों लोग काल की गाल में समा गए हैं। एक के बाद एक हुए आठ हमलों में करीब 500 लोग जख्मी हुए हैं। इसी बीच एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने भारत सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है।

श्रीलंका पुलिस प्रमुख ने जारी किया था अलर्ट

बताया जा रहा है कि श्रीलंका के पुलिस ने पहले ही इस तरह के धमाके की आशंका जाहिर कर दी थी। श्रीलंका पुलिस प्रमुख पुजुथ जयसुंदरा ने 10 दिन पहले एक राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि कुछ आत्मघाती हमलावर देश के प्रमुख कैथोलिक चर्चो पर हमले की साजिश रच रहे हैं।

भारतीय उच्चायोग पर भी थी हमले की साजिश

अलर्ट में विदेशी खुफिया एजेंसी के हवाले से एक और चौंकाने वाला दावा किया गया था। जिसके मुताबित प्रमुख चर्चों के साथ ही कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी। अलर्ट में इन हमलों के पीछे कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन नेशनल तौहीत जमात ( NTJ ) आत्मघाती हमलावरों की साजिश थी। हालांकि अबतक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

सुरक्षित हैं श्रीलंका में रह रहे भारतीय

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि इन हमलों में अबतक किसी भारतीय नागरिक के हताहत होने की जानकारी नहीं है। उच्चायोग ने श्रीलंका में रहने वाले सभी भारतीयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

Updated on:
21 Apr 2019 11:00 pm
Published on:
21 Apr 2019 05:03 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर