विविध भारत

तलाक के बाद घर पहुंचने से पहले तेज ने चली यह बड़ी चाल, कर दी ऐसी डिमांड, सकते में आया पूरा महकमा

तेज प्रताप ने किया ऐसा डिमांड कि हिल गया पूरा महकमा।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 1:31 PM IST
tej pratap
तलाक के बाद घर पहुंचने से पहले तेज ने चली यह बड़ी चाल, कर दी ऐसी डिमांड, सकते में आया पूरा महकमा

नई दिल्ली। तेज प्रताप ने अभी तक अपने परिवार को ही मुसीबत में डाल रखा था। लेकिन, अब उन्होंने बिहार सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। आलम यह है कि उनके कारण पूरे महकमे में हड़कंप मचा गया है। दरअसल, घर लौटने से पहले तेज प्रताप ने सरकार से नए मकान की मांग की है। दरअसल, तेज प्रताप इस समय देश रत्न मार्ग के तीन नंबर बंगला में रह रहे हैं। यह उनके नाम से आवंटित था। अब दारोगा राय पथ में दो फ्लैट उनके नाम से आवंटित किया गया है, जो कि उन्हें पसंद नही है।

तेज प्रताप ने कर दी ऐसी डिमांड

तेज प्रताप की ओर अब नये बंगले की मांग की जा रही है। उनके आप्त सचिव ने इसके लिए भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी को पत्र भी लिखा है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि तेज की पैरवी उनके एक मामा कर रहे हैं, जिन पर राबड़ी देवी ने कई सारी पाबंदी लगा रखी है। गौरतलब है कि तेज प्रताप के यह मामा वर्षों बाद उनकी शादी के मौके पर ही लालू-राबड़ी के आवास में घुस पाए थे। उसके बाद फिर उन्हें उन्हें नहीं देखा गया। समझा जाता है कि भ्रमण से लौटने के बाद तेज अपने माता-पिता और भाई से थोड़ी दूरी बनाकर रहना चाहते हैं। यह दूरी मामा से नजदीकी बढ़ाने में भी कारगर हो सकती है। इसलिए, तेज प्रताप नये बंगले की मांग कर रहे हैं। हालांकि, देखना यह है कि सरकार तेज प्रताप की इस डिमांड को पूरा करती है या कोई और रास्ता निकलता है। लेकिन, तेज प्रताप की इस मांग ने एक ओर जहां कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर सरकार की सिरदर्दी भी बढ़ा दी है।

तेजस्वी को भी मिला बंगला खाली कराने का आदेश

इधर, भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को पटना के डीएम को तेजस्वी यादव का पांच नम्बर वाला सरकारी बंगला खाली कराने का आदेश दिया है। इसके बाद अगर तेजस्वी बंगला खाली नहीं करते हैं तो इसे जबरन खाली कराया जाएगा। तेजस्वी के बंगले को खाली कराने के सवाल पर सरकार का पक्ष मजबूत भी है।

Published on: