
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फिर मुठभेड़ हो गई। कश्मीर घाटी के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।अब तक गोलियां लगने से सुरक्षा बल के दो जवान जख्मी हो गए हैं। खबरों के अनुसार सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक टॉप कमांडर को अपने घेरे में ले लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को श्रीनगर के चटबल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हो गई थी जिसमे तीन आतंकवादियों को मार दिया गया है।
रविवार सुबह सोपियां में आतंकी हमला कश्मीर में हाल में हुए आतंकी हमलों का ही एक और पहलू है। हालांकि अभी इस आतंकी हमले के बारे में और जानकारियों का इंतजार है। मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों का भारी जमावड़ा है।
बता दें जम्मू कश्मीर राज्य में इधर फिर से आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं।उधर सुरक्षाबल लगातार अपना तंत्र मजूत कर आतंकियों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। सेना के बढ़ते दवाब के चलते और अपने अपने साथियों के लगातार मारे जाने से हताश आतंकी संगठन सोमवार सात मई को श्रीनगर में नागरिक सचिवालय के आयोजन के मौके पर या उससे पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। कल चटबल में किया गया आतंकी हमला इसी का विस्तार माना जा रहा है।
चटबल आतंकी हमले में सीआरपीएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट समेत तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और तीन आतंकी मार डाले गए। आतंकियों को बचाने के लिए मुठभेड़ स्थल पर बहुत से लोग जमा होम गए और पत्थरबाजी जकरने लगे। पत्थरबाजों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों में एक पत्थरबाज की मौत हो गई।कुछ प्रेसकर्मी भी घायल हो गए।