विविध भारत

अगले 2-3 दिन दिल्ली-एनसीआर में बरसते रहेंगे मेघ, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मानसून रेखा पहाड़ों की ओर से दिल्ली की तरफ आ रही है

2 min read
आज भी बारिश बरसाएगी कहर, केरल-कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार सुबह की एक बार फिर से बारिश हुई।दिल्ली के आसपास के इलाकों में रविवार सुबह बारिश हुई। हालांकि सुबह हल्की बरसात हुई। लेकिन दक्षिणी दिल्ली में सुबह करीब 6 बजे काफी तेज बारिश हुई। बता दें कि शनिवार रात से ही दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक के वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून रेखा पहाड़ों की ओर से दिल्ली की तरफ आ रही है। ये दिल्ली के करीब से गुजर रही है। इसी के चलते अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश दर्ज किए जाने की पूरी संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली एवं हरियाणा सहित तमाम उत्तरी एवं पूर्वोत्तर राज्यों में आज के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा समेत तमाम उत्तरी एवं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें

मथुरा: जन्माष्टमी से पूर्व नगर निगम की खुली पोल, कान्हा की नगरी में जलभराव

अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उत्तरी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में रविवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है। इन राज्यों में सोमवार को भी बारि शी संभावना है। इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालयी क्षेत्रों, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी की गयी है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में भारी बारिश देखी जाएगी और यहाँ मानसून का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहेगा। इस बीच पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा जारी रहेगी जिससे यहाँ मानसून सक्रीय रहेगा। पश्चिम राजस्थान और रायलसीमा के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष देश में हल्की बारिश होगी।

ये भी पढ़ें

यहां बारिश में कटनी, सुहार नदी ने रोक दिया कई गांव का रास्ता…
Updated on:
02 Sept 2018 08:03 am
Published on:
02 Sept 2018 08:01 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग