26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा: जन्माष्टमी से पूर्व नगर निगम की खुली पोल, कान्हा की नगरी में जलभराव

नगर निगम की तैयारियों की पोल बारिश ने खोलकर रख दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Sep 2018, 2:55 PM IST

Water logging

मथुरा: जन्माष्ठमी से पूर्व नगर निगम की खुली पोल, शहर बना ताल

मथुरा। रुक-रुक हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी है लेकिन लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। बारिश से जगह-जगह शहर में जल भराव हो गया है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2018 जानिए, कहां तैयार होते हैं लड्डू गोपाल, विदेशों से भी आती है डिमांड

नगर निगम फेल

नगर निगम ने जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम की तैयारियों की पोल बारिश ने खोलकर रख दी है। पूरे शहर में बारिश से जल भराव हो गया और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में बीएसए कॉलेज रोड, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर रेलवे पुल, चौक बाजार, होली गेट, मटिया गेट, के आर कॉलेज रोड जल मग्न हो गए। स्थानीय लोग भी निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोसते नजर आए। लोगों का कहना है कि बारिश जब भी होती है यही हाल होता है जगह-जगह पानी भर जाता है और हम लोगों को निकलने में परेशानी होती है। जन्मष्टमी आने वाली है, नालों की सफाई तक नहीं हुई हुई है। जो लोग बाहर से दर्शन करने के लिए आएंगे वो क्या छवि लेकर यहां से जाएंगे। नगर निगम बृज की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

श्रद्धालु परेशान

दिल्ली से भगवान श्री कृष्ण की नगरी में दर्शन करने आई चांदनी नाम की महिला श्रद्धालु ने बताया कि जैसी छवि मथुरा की सुनी थी वैसी नहीं है। सोचा था कि भगवान की जन्मस्थली है और साफ और स्वच्छ होगी यहां आकर देखा तो उसके बिल्कुल विपरीत है। जगह-जगह गंदगी और पानी भरा हुआ है और साफ सफाई की कोई भी व्यवस्था नहीं है। एक घंटे से ज्यादा का समय हमें खड़े हो गया और पुल के नीचे पानी भरा हुआ है कोई व्यवस्था नहीं है पानी निकासी की।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग